फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madhya Pradesh man climbs on Rajdhani Express train in Faridabad

राजधानी एक्सप्रेस के ऊपर चढ़ा युवक, रेल महकमे में मचा हड़कंप 

Thu, 12 Dec 2019 09:07 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Dec 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh man climbs on Rajdhani Express train in Faridabad
राजधानी एक्सप्रेस

नई दिल्ली से मुंबई जा रही 12952 राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के ऊपर एक युवक को सवार देख कर मंगलवार शाम रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजधानी एक्सप्रेस को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर चार पर रोका गया। इस पर सवार युवक को सकुशल उतारने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जीआरपी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के ऊपर एक युवक सफर कर रहा है। 
विज्ञापन


वह ओवर हेड वायर के चपेट में आ सकता है। सूचना मिलते ही फरीदाबाद स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रेन के डिब्बे पर से उतारा गया। इस दौरान करीब दस मिनट ट्रेन ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। युवक मानसिक रुप से कमजोर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पहचान मध्य प्रदेश के सेमरी गांव के रहने वाले भजन सिंह के रुप में हुई है। जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed