'मोदी जी बिना पैसे के आप छज्जा बनवा लो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विस का सत्र एमसीडी में भ्रष्टाचार और कुप्रशासन पर चर्चा को बुलाया गया। अल्पकालिक चर्चा का जबाव देने उठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के बहाने भाजपा, दिल्ली के उपराज्यपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखा।
एमसीडी को काला कुंआ बताया और कहा जो पैसा देते हैं सब भाजपा वाले खा जाते हैं। एमसीडी काला डब्बा बन गया है। जब पूछो तो पैसा-पैसा करते रहते हैं। सफाई केलिए पैसा थोड़ा चाहिए। झाड़ू उठाओ सफाई हो गई। हर चीज में घोटाला है।
केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर चर्चा में कहा कि आज मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं आप बिना पैसे के अपने घर की एक छत या छज्जा बनवाकर दिखा। देश के प्रधानमंत्री हैं, अगर आपके घर की छत या छज्जा भी बिना पैसे के बन जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। भाजपा वाले जय श्रीराम, जय श्रीराम करते हैं लेकिन साक्षात भगवान भी उतरकर आ जाए तो दिल्ली में बिना पैसे के घर नहीं बनवा सकते है।
पूरी दिल्ली को गटर बनाकर छोड़ दिया है
केजरीवाल ने कहा-भाजपा ने पूरी दिल्ली को गटर बनाकर छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री दुनिया में घूम रहे हैं, पता नहीं क्या मुंह लेकर घूम रहे हैं। बराक ओबाना मिलने पर कहते होंगे कि तुम्हारी दिल्ली में तो बदबू आती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं पैसा नहीं है। वर्ष 2013-14 में कांग्रेस की सरकार थी और 2014-15 में भाजपा की सरकार थी लेकिन इनसे ज्यादा पैसो 2015-16 में दिया है।
कांग्रेस भाजपा के शासनकाल में वेतन की दिक्कत नहीं होने दी, अब दिक्कत कर रहे हैं। ये भाजपा वाले जितना पैसा मिलता है खा जाते हैं। कर्मचारियों के चूल्हे नहीं जल रहे, ये मर्सडीज में घूम रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकते तो इस्तीफा दे दो, डूब मरो। पूर्वी एमसीडी में विज्ञापन व पार्किंग से मिलने वाली थोड़ी राशि में भी घोटाला बताया है।
वो दलितों का पीटते हैं
केजरीवाल ने एमसीडी संयुक्त सत्र में पार्षद की पिटाई पर कहा कि गलत फहमी फैलाई जा रही है। टोपी की वजह से पीटा। वो दलित व्यक्ति को अपने साथ बैठा नहीं देखना चाहते। दलित पार्षद को धिक्कारने के साथ उनका अपमान किया।
भाजपा छोटी मानसिकता है। भाजपा दलित, मुसलमान, कृश्चयन, सिख और अल्पसंख्यकों से नफरत करती है। बाब साहेब के संविधान में संरक्षण ना मिला होता और भाजपा का बस चले तो दलित और अल्पसंख्यकों को प्रशांत महासागर में उठाकर फेंक दें।
उन्होंने कहा देश में दो तरह की राजनीति सामने आ रही है। एक दलितों को पीट रही है और एक वो राजनीति है जो दलितों का सम्मान देती है, हक देती है। आज दलित बहन राखी को विस का उपाध्यक्ष बनाया है।
मोदी जी देश लौट आए हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कुछ लोग कह रहे थे एसीबी मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर करने वाली है। याद आया कि मोदी जी देश लौट आए हैं। उनके पास दो ही काम है। या तो विदेश में घूमते हैं, या जैसे देश में आते हैं तो हम दिखाई देते हैं।
पता चला, गोपाल राय जी को समन की तैयारी हो रही है। गोपाल जी आप सभी अधिकारी व फाइल को चले जाना या मोदी मोदी जी को चिट्ठी लिखकर पूछ लेना कि कहा आना है। मनीष से भी कहूंगा कि आप भी सभी अधिकारियों को लेकर पहुंच जाना।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मोदी जी-हम सब सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, फौलाद के बने हैं। तुम्हारी सीबीआई, एसीबी से डरने वाले नहीं है। ऐसी बहुत काटकर आए हैं। अन्ना जी कहा करते थे जो गलत काम करते हैं उनकेलिए जेल दूषण है और जो लोग सच्चाई की राह पर चलकर लड़ाई लड़ते हैं, उनकेलिए जेल भूषण है। गलत काम एलजी साहब और मोदी जी कर रहे हैं। उनके लिए जेल दूषण हमारे लिए भूषण है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है, एसीबी हमारे पास होती तो गुप्ता जी की पत्नी जेल में होती। पार्षद को दो-तीन हजार रुपये मिलते हैं लेकिन बड़ी-बड़ी गाड़ी में घूमते हैं। जनता-कर्मचारी गरीब होते जा रहे हैं, ये अमीर होते जा रहे हैं। एसीबी हमारे पास होती तो 95 फीसदी पार्षद जेल में होते। कांग्रेस भाजपा के पचास फीसदी पूर्व विधायक जेल में चक्की पीस रहे होते।