फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made death certificate of self to escape from police

भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर डाली ये खुराफात ...मगर बन न पाई बात

Fri, 18 Sep 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Made death certificate of self to escape from police
रविंद्र उर्फ राजू - फोटो : अमर उजाला

हसनपुर डिपो के पास रविवार को दक्षिणपुरी निवासी कार सवार योगेश कुमार की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी रविंद्र उर्फ राजू ने अपनी मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनवा रखा था। 

विज्ञापन


वह फर्जी प्रमाणपत्र को कोर्ट में दाखिल कराना चाहता था। उसे लग रहा था कि अगर वह खुद को मृत घोषित कर देगा तो पुलिस उसे ढूंढेगी नहीं और वह अपने भाई की हत्या का बदला योगेश से आसानी से ले सकेगा।
विज्ञापन


स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर विनोद बडौला की टीम ने योगेश की हत्या के आरोप में सोमवार को नासिर, राजू, विवेक और राजीव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राजू के जिंदा होने की बात सामने आई। राजू के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। उसने वर्ष 2016 में मनोज की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वह जमानत पर था। स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक कासगंज निवासी राजू घर के पास डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। वहां से 50 रुपये में देकर डॉक्टर का खाली पर्चा (लेटरहैड) हासिल कर लिया था। अपने  साथी विवेक उर्फ विक्की की सहायता से कंप्यूटर से लैटरहैड पर अपना मृत्यु प्रमाणपत्र बना लिया था। उसने प्रमाणपत्र में लिखा कि 10 जून 2020 को रात 11:50 बजे उसे कासगंज में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए वेंटिलेंटर पर रखा। 


दूसरे दिन उसे दोपहर सवा दो बजे मृत घोषित कर दिया। फर्जी प्रमाण पत्र में ड्रग के ओवरडोज से लीवर, किडनी और शरीर के अन्य अंग फेल होने को मौत का कारण बताया गया है। प्रमाणपत्र पर अस्पताल का नाम व संपर्क नंबर पर लिखे हुए हैं। उसने खुद को मृत दिखाते हुए फोटो खींचकर वायरल कर दी थी।  राजू ने अपने साथियों के जरिए अपनी मौत होने की खबर फैला दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed