{"_id":"de6f68ceaa3ca150bcabc8f247e41c53","slug":"made-by-the-student-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने खुद को गोली मारी, मौत
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार दोपहर एक छात्र ने घर के अंदर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान परिवार बाहर गया हुआ था। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक बीए का छात्र था। शनिवार दोपहर घर के लोग कहीं चले गए थे। इसी दौरान युवक ने घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो युवक लहूलुहान पड़ा मिला।
विज्ञापन
आननफानन में लोगों ने घायल युवक को नोएडा के एक अस्पताल में पहुंचाया और उसके परिजनों को बुलाया। देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन