फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   madame tussauds wax museum will soon open in delhi

दिल्ली में खुलेगा अनूठा ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’, लगेंगी 50 मशहूर हस्तियों की प्रतिमाएं

Fri, 13 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
madame tussauds wax museum will soon open in delhi
मोम से बनी प्रतिमाओं के लिए दुनिया का सबसे अनूठा ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ भारत में अपना पहला संग्रहालय राजधानी दिल्ली में खोलने जा रहा है। इसी वर्ष जून में इसे 50 मशहूर हस्तियों के पुतलों के साथ खोला जाएगा।
विज्ञापन


कनॉट प्लेस स्थित हेरिटेज इमारत रीगल सिनेमा बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल पर यह स्थित होगा। बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मैडम तुसाद संग्रहालय को चलाने वाली कंपनी मर्लिन इंटरटेनमेंट के न्यू ओपनिंग्स निदेशक मार्सेल क्लूस और भारत में महाप्रबंधक अंशुल जैन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


तुसाद संग्रहालय की भारत में यह पहली और दुनिया में 23वीं शाखा होगी। इसमें बॉलीवुड, खेल, संगीत, ऐतिहासिक शख्सियत व अन्य सेलेब्रिटी, जो न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं, उनकी मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। हालांकि प्रतिमाओं को देखने का टिकट कितना होगा इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

madame tussauds wax museum will soon open in delhi
अंशुल जैन ने बताया कि मोम की 50 प्रतिमाओं के साथ भारत में इसे आगामी जून में खोला जाएगा। इसमें 60 फीसदी प्रतिमाएं भारतीय सेलेब्रिटी की होगी, जबकि शेष दुनिया के दूसरे सेलेब्रिटी होंगे। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।

महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन की मोम की नई प्रतिमा बनाई गई है। यह लंदन संग्रहालय में लगी प्रतिमा से अलग होगी। इसके अलावा सचिन, तेंदुलकर, शाहरुख की प्रतिमाएं भी होंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिमा होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि हमारी उनसे बात हो चुकी है। उनका अप्रूवल भी मिल चुका है। मगर अभी तक हमारी टीम उनका माप नहीं ले पाई है। हमारी कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के बाद ही इस संग्रहालय को दिल्ली में खोलने का निर्णय लिया गया।

ऐसे तैयार होती है प्रतिमा, डेढ़ करोड़ आती है लागत

madame tussauds wax museum will soon open in delhi

क्लूस बताते हैं कि साल 2000 में जब से अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को लंदन स्थित संग्रहालय में जगह दी गई है तब से संग्रहालय में आने वाले भारतीय लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके बाद हमने यहां और मशहूर भारतीयों की प्रतिमाएं स्थापित की।

प्रत्येक प्रतिमा को बनने में चार महीने से अधिक समय लगता है। एक प्रतिमा पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आती है। 20 से ज्यादा कलाकारों की टीम इस काम को अंजाम देती है। पुतले को बनाने के लिए एक टीम वास्तविक व्यक्ति के विभिन्न हिस्सों की 500 से भी ज्यादा माप लेती है। असली बाल एक-एक करके लगाए जाते हैं।

इसके अलावा स्किन टोन तैयार करने के लिए पेंट्स तथा टिंट्स की अनगिनत परतों को लगाया जाता है तब जाकर एक प्रतिमा तैयार होती है। वर्तमान में मैडम तुसाद के 22 संग्रहालय है। इसमें 2000 से ज्यादा प्रतिमाएं रखी गई है। इसमें अमिताभ बच्चन, नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय, सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय हस्तियों ने भी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed