फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Machines were running in every room of the residential building in anaj mandi case

अनाज मंडी अग्निकांडः रिहायशी इमारत के हर कमरे में चल रही थीं मशीनें

Wed, 11 Dec 2019 01:50 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 01:50 AM IST
सार

  • शॉर्ट सर्किट से बिजली मीटर में लगी थी आग
  • मंगलवार शाम तक 40 शव परिजनों को सौंपे
  • अनाज मंडी में चार मंजिला इमारत में चल रही फैक्टरी में आग का मामला

विज्ञापन
Machines were running in every room of the residential building in anaj mandi case
Delhi Fire - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनाज मंडी इलाके की जिस चार मंजिला इमारत में फैक्टरी चल रही थी, वहां एक दो नहीं बल्कि मशीनों की 18 यूनिटें लगीं हुई थीं। हर मंजिल पर पांच कमरे थे और लगभग हर कमरे में एक-एक यूनिट थी।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीम की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि इमारत में सौ से ज्यादा लोग रहते थे। रविवार तड़के जब आग लगी तो दूसरी मंजिल पर सबसे पहले बिजली के मीटर में स्पार्किंग हुई और वहीं से आग ऊपरी मंजिलों की
विज्ञापन


ओर बढ़ती चली गई। टीम फैक्टरी के मालिक रेहान के मैनेजर फुरकान को मंगलवार दोपहर घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद 43 मृतकों में से 40 के शव मंगलवार शाम तक परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर आशीष दुबे की टीम मैनेजर फुरकान को दोपहर करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर लेकर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक जांच की।  फुरकान ने बताया यहां करीब 18 यूनिट लगी हुई थी। पूरी बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लोग किराए रहते थे। पुलिस फुरकान के जरिए मृतकों की जगह की पहचान कर रही है।


अपराध शाखा ने  क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया और सभी फ्लोर की फोटोकॉपी कराई। इसके अलावा बिल्डिंग की पहली व दूसरी मंजिल की 3 डी स्कैनिंग कराई गई।

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि सबसे पहले आग दूसरी मंजिल के बिजली मीटर में लगी थी। जांच में पुलिस को मौके से किसी भी कमरे से अंगीठी, हीटर, सिलिंडर व चूल्हा नहीं मिला है। उधर, रेहान ने बताया है कि बिल्डिंग में घटनावाली रात कोई पार्टी हुई होगी। इस कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed