{"_id":"5b3fa47b4f1c1b10278b4d48","slug":"m-tech-student-cheated-by-facebook-friend-1-lakh-rupees-for-job-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से दोस्ती कर नौकरी देने का दिया झांसा, एमटेक स्टूडेंट से 1 लाख ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से दोस्ती कर नौकरी देने का दिया झांसा, एमटेक स्टूडेंट से 1 लाख ठगा
ब्यूरो, अमर उजाला,नोएडा
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती कर रेलवे की नौकरी देने का झांसा देकर एमटेक छात्र से 1 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ निवासी पीड़ित छात्र ने शुक्रवार को मामले की शिकायत सेक्टर-24 पुलिस से की है। चौड़ा गांव निवासी आरोपी पैसे लेने के बाद फरार है साथ ही उसका फोन नंबर स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
मेरठ के परतापुर इलाके में शुभम त्यागी सपरिवार रहता है। वह मेरठ के एक प्राइवेट कॉलेज में एमटेक का छात्र है। शुभम के मुताबिक जनवरी 2018 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नोएडा के सेक्टर-22 चौड़ा गांव निवासी आशुतोष कुमार से हुई। आशुतोष ने बातचीत के दौरान बताया कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा सकता है। शुभम को आशुतोष ने बताया कि उसके कई रिश्तेदार रेलवे में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
शुभम को विश्वास में लेकर आरोपित ने उन्हें 22 अप्रैल को नोएडा बुला लिया। यहां आशुतोष ने शुभम को बताया कि 1 लाख रुपये खर्च करने पर उसकी नौकरी आराम से लग जाएगी। 12 मई को शुभम अपने सभी दस्तावेज और 50 हजार रुपये आशुतोष को दे दिए। इसके बाद 2 जून को बाकी 50 हजार रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
आशुतोष ने शुभम को बताया कि 10 दिन में उसका ज्वाइनिंग लेटर डाक से उसके घर पहुंच जाएगा। शुभम का आरोप है आज तक उसे ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। आरोपी पैसा लेने के बाद से फरार चल रहा है। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है।