{"_id":"6a5d04bf58e86894e50ee467","slug":"lured-the-victim-by-speaking-in-a-womans-voice-locked-him-in-a-room-recorded-a-video-and-extorted-money-through-blackmail-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113792-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला की आवाज में बात कर बुलाया, कमरे में बंद कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर लूटे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला की आवाज में बात कर बुलाया, कमरे में बंद कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर लूटे रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह जिले के गांव चंदेनी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को महिला की आवाज में कॉल कर झांसे में बुलाया गया, फिर कमरे में बंद कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर छह लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर बीसरू गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-112 की ईआरवी टीम उसे थाने ले गई।
पीड़ित के अनुसार, कुछ दिनों से उसके मोबाइल पर एक महिला की आवाज में कॉल आ रही थी। कॉल करने वाले ने उसे मुबारिकपुर गांव बुलाया, जहां पहुंचने पर बदमाशों ने उसे कमरे में बंद कर एक महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह लाख रुपये की मांग की और जेब में रखी नकदी भी लूट ली। मौका पाकर पीड़ित वहां से निकला और पुलिस को सूचना दी।
बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने मामले को सिटी थाना पुन्हाना का बताया, वहीं सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- पीड़ित को साथ लेकर जाती पुलिस।