{"_id":"644cc95c512c465040090ad3","slug":"lt-governor-seeks-report-from-chief-secretary-in-arvind-kejriwal-s-bungalow-dispute-in-15-days-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अरविंद केजरीवाल के बंगला विवाद में उपराज्यपाल की कार्रवाई, मुख्य सचिव से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अरविंद केजरीवाल के बंगला विवाद में उपराज्यपाल की कार्रवाई, मुख्य सचिव से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
Sat, 29 Apr 2023 01:08 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
एलजी ने सीएम आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ी मीडियो रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनिवास व दिल्ली सरकार के बीच एक बार फिर नए सिरे से तनाव बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च पर संज्ञान में ले लिया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने मुख्य सचिव को पूरे मामले में सभी रिकार्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। साथ ही इस पूरे मामले में पंद्रह दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री निवास सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये खर्च करने को लेकर राजनीतिक तलवारें तो आम आदमी पार्टी व भाजपा में खींची ही हुई है। राजनीतिक बयानबाजी में कांग्रेस पार्टी भी कूद गई है अब इस मामले में राजनिवास भी शामिल हो गया है। विपक्षी पार्टी लगातार उपराज्यपाल से इस मामले में जांच की मांग भी कर रही थी। इसे ही देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे मामले में जांच करने का निर्देश दे दिया है। पंद्रह दिनों में जांच रिपोर्ट आने तक यह तकरार तेज होने की उम्मीद है। उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा है कि अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार इस तरह की खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण में लाखों रुपये खर्च किए गए है। लिहाजा इस मुद्दे को ठीक से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन