फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lt governer makes strong sting teach

केजरीवाल के 'स्टिंग' को मजबूत बनाएंगे LG

Fri, 21 Feb 2014 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Lt governer makes strong sting teach

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टिंग सिखाने और भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर 1031 को मजबूती देने की दिशा में दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग के निर्देश के बाद यह संभावना तलाशी जा रही है कि सिर्फ स्टिंग सिखाने की बजाय उनकी समस्या का समाधान करने की दिशा में क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि शुरू में कई हजार कॉल रोजाना आ रहीं थीं। अब संख्या घटी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में कॉल आ रही हैं।

इनमें से स्टिंग के लायक गिनती की कॉल आती हैं। फिर लोग भी आसानी से तैयार नहीं होते। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इस नंबर को और मजबूत करके आने वाली शिकायतों को निपटाने का ढांचा तैयार किया जाए। हालांकि शिकायतों के निपटारे के लिए पब्लिक ग्रिवेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीजीएमएस) काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दागी अधिकारियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग
दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में तैनात कर्मचारियों पर लगे आरोप सार्वजनिक हो, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

दानिक्स और दास कैडर के अधिकारियों का इधर-उधर ट्रांसफर होने की दशा में विजिलेंस जांच या विभागीय जांच शुरू होने पर उसका पिछला रिकॉर्ड पता नहीं चल पाता। यही वजह है कि एक ऐसा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें विजिलेंस और विभागीय जांच का लेखा जोखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed