फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lt governer gives final target for signature bridge

सिग्नेचर ब्रिज को LG ने दिया फाइनल टारगेट!

Wed, 28 May 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
lt governer gives final target for signature bridge

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज को पूरा करने का नया टारगेट मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स से पूर्व बनाकर तैयार करने के लिए जिस पुल का 2008 के विस चुनाव से पूर्व शिलान्यास किया गया था, उसके संपर्क मार्ग पूरा करने का नया लक्ष्य सितंबर, 2014 का दिया गया है। इससे पूर्व शीला दीक्षित ने दिसंबर, 2013 का लक्ष्य दिया था। हालांकि सिग्नेचर ब्रिज की रॉयल झलक व उससे वाहन गुजारने का अवसर 2015 केअंत तक ही लोगों को मिल पाएगा।

विज्ञापन


परियोजना की देरी पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्य सचिव को एक सप्ताह में सभी एजेंसी की बैठक बुलाकर मामले सुलझाएं। एक महीने में जंग फिर समीक्षा करेंगे। अभी तक पुल पर बनने वाले 154 मीटर के पाइलान का काम पूरा नहीं हो सका है। उसके अलग-अलग हिस्से कई देशों से दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग ने सिग्नेचर ब्रिज निर्माण को लेकर दिक्कतों की समीक्षा की। ब्रिज लागत 1131 करोड़ रुपए की है। करीब 675 मीटर लंबाई वाले ब्रिज के संपर्क मार्ग सितंबर, 2014 तक पूरा करने का लक्ष्य उपराज्यपाल ने पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम को दिया है। विभाग ने निर्माण देरी में पर्यावरण और वन मंत्रालय से मंजूरी में देरी और जमीन की दिक्कत का हवाला दिया है।signature bridge
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट की तीन हिस्से
मुख्य पुल
यमुना नदी की डाउन स्ट्रीम में मौजूदा पुल से करीब 500 मीटर दूर नया पुल तैयार होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत व पहचान केबल स्टे ब्रिज व 154 मीटर ऊंचा पाइलान होगा। यह ऊंचाई कुतुबमीनार से ज्यादा होगी। पुल की लंबाई 675 मीटर व चौड़ाई 8 लेन की होगी। इसे पूरा करने में कम से कम एक वर्ष और लगेंगे। पाइलान के हिस्से टुकड़ों में दिल्ली पहुंच चुके हैं। पानी रोककर उसे खड़ा करने केलिए कुंए बनाए जा रहे हैं। इस साल के अंत तक पाइलान के हिस्से दिखने लगेंगे।

वेस्टर्न एप्रोच
रिंग रोड पर करीब 1.80 किमी लंबा व 8 लेन चौड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इससे तिमारपुर, वजीराबाद और मुखर्जी नगर प्वाइंट सिग्नल फ्री होगा। इसके लिए 8 लूप बनेंगे। लूप अलग मर्जिंग लेन से फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इससे फ्लाईओवर के किसी प्वाइंट पर ट्रैफिक हैवी नहीं होगा।


ईस्टर्न एप्रोच
वजीराबाद रोड स्थित खजूरी चौक को सिग्नल फ्री करने के लिए 800 मीटर लंबा व आठ लेन चौड़ा फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। यहां से यमुना नदी तक करीब 2 किमी लंबी नई सड़क तैयार की जा रही है। इसके बीच में 120 मीटर डायफ्राम की एक रोटरी होगी। इससे आउटर रिंग रोड से खजूरी चौक तक ट्रैफिक स्मूथ रहेगा।

प्रोजेक्ट
-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2008 से पूर्व शिलान्यास कार्यक्रम किया गया।
-लूप व फ्लाईओवर का काम 2009 में हुआ शुरु
-जून 2010 में शुरु हुआ नए पुल का काम
-अनुमानित लागत करीब 1,131 करोड़ रूपए
-आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर से दो महीने के भीतर शुरु होगा आवाजाही
-खजूरी चौक पर फ्लाईओवर बनकर तैयार है, शुरू नहीं हुआ।
-प्रोजेक्ट के अप्रोच रोड पूरा करने का लक्ष्य सितंबर, 2014 है जबकि पूरा प्रोजेक्ट 2015 के अंत तक ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed