फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: Criminal case against 9 candidates of Delhi candidates

LS Elections : दिल्ली दंगल के 9 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक केस, सबसे ज्यादा कन्हैया कुमार पर

Thu, 16 May 2024 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:15 AM IST
सार

इनमें भाजपा, बसपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के 21 प्रत्याशी हैं। इनमें से नौ प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
LS Elections: Criminal case against 9 candidates of Delhi candidates
कन्हैया कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में 162 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा, बसपा और कांग्रेस-आप गठबंधन के 21 प्रत्याशी हैं। इनमें से नौ प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ असम, बिहार और दिल्ली में कुल सात मामले दर्ज हैं। किसी भी मामले में उन्हें सजा नहीं हुई है। सभी मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। एक मामला असम के कामरूप जिले, चार मामले बिहार के बेगूसराय, एक मामला पटना व एक मामला दिल्ली में दर्ज है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आप के चार में तीन उम्मीदवारों पर केस
आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इसमें पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे कुलदीप कुमार पर पांच, नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे सोमनाथ भारती पर चार और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे महाबल मिश्रा पर दो मामले दर्ज हैं। वहीं, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सही राम पहलवान पर कोई मामला दर्ज नहीं है। वहीं, कांग्रेस तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। इनमें उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उदित राज के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। जबकि चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे जेपी अग्रवाल पर कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के सात में से तीन उम्मीदवारों पर केस
भाजपा के सातों उम्मीदवारों में से तीन उम्मीदवारों पर मामले दर्ज हैं। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी पर दो, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा से उम्मीदवार योग्रेंद्र चंदोलिया और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी पर दो-दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के आपराधिक विवरण
उम्मीदवार----पार्टी---- लोकसभा क्षेत्र--- मामले

  • अशोक कुमार—बसपा--उत्तर पूर्वी दिल्ली--कोई नहीं
  • कन्हैया कुमार---कांग्रेस--उत्तर पूर्वी दिल्ली--7
  • कुलदीप कुमार---आप-- पूर्वी दिल्ली--5
  • हर्षदीप मल्होत्रा--भाजपा--पूर्वी दिल्ली--कोई नहीं
  • मोहम्मद वकार चौधरी--बसपा--पूर्वी दिल्ली--कोई नहीं
  • बांसुरी स्वाराज---भाजपा--नई दिल्ली--कोई नहीं
  • सोमनाथ भारती--आप-- -नई दिल्ली--4
  • राज कुमार आनंद---बसपा--नई दिल्ली--1
  • मनोज तिवारी--भाजपा--उत्तर पूर्वी दिल्ली--2
  • प्रवीण कुमार खंडेलवाल--भाजपा--चांदनी चौक--कोई नहीं
  • अब्दुल कलाम अजाद--बसपा--चांदनी चौक--कोई नहीं
  • जेपी अग्रवाल--कांग्रेस---चांदनी चौक-- कोई नहीं
  • विजय बौद्ध--बसपा--उत्तर पश्चिम दिल्ली--कोई नहीं
  • योग्रेंद्र चंदोलिया--भाजपा--उत्तर पश्चिम दिल्ली--2
  • उदित राज--कांग्रेस--उत्तर पश्चिम दिल्ली--3
  • सही राम--आप-- दक्षिणी दिल्ली---कोई नहीं
  • रामवीर सिंह बिधूड़ी--भाजपा---दक्षिणी दिल्ली--2
  • अब्दुल बासित--बसपा---दक्षिणी दिल्ली--कोई नहीं
  • कमलजीत सहरावत--भाजपा--पश्चिम दिल्ली--कोई नहीं
  • महाबल मिश्रा--आप--पश्चिम दिल्ली--2
  • विसाखा--बसपा--पश्चिम दिल्ली--कोई नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed