फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: Ambulance ready amid rising political temperatures in Delhi

Lok Sabha Elections : दिल्ली में चढ़ते सियासी पारे के बीच एंबुलेंस तैयार, चुनावी तपिश सिर पर नहीं होगी सवार

Fri, 26 Apr 2024 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 02:04 AM IST
सार

चुनावी रैलियों में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष एंबुलेंस भी तैयार की जा रही है। मई के पहले सप्ताह से इसे बड़ी सभाओं, चुनावी रैली सहित अन्य जगहों पर जरूरत के आधार पर तैनात किया जाएगा। इससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्या होने पर लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलेगा। जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
LS Elections: Ambulance ready amid rising political temperatures in Delhi
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के चढ़ते सियासी पारे के बीच लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी तैयार है। आपातकालीन विभाग में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके इमरशन कूलिंग सिस्टम में हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल ठंडे पानी के टब में डाला जाएगा। वहीं, दूसरी जरूरी चिकित्सा भी मरीज को मिलेगी। इसके साथ चुनावी रैलियों में लोगों को ऐसी परेशानी से बचाने के लिए विशेष एंबुलेंस भी तैयार की जा रही है। मई के पहले सप्ताह से इसे बड़ी सभाओं, चुनावी रैली सहित अन्य जगहों पर जरूरत के आधार पर तैनात किया जाएगा। इससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्या होने पर लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलेगा। जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, इस वक्त बढ़ती गर्मी के साथ दिल्ली का सियासी तापमान बढ़ रहा है। मई माह में बड़ी चुनावी रैलियां करने की योजना पर सभी दल काम कर रहे हैं। अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होगा। ऐसे में लोगों को हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कत होने की आशंका है। इससे बचाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया में पूरी योजना तैयार की है। प्रोजेक्ट से जुड़े चिकित्सकों का कहना है कि इसके लिए अस्पताल के आपातकालीन विभाग में विशेष वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का इंतजाम होगा। वहीं, चुनावी रैली में तत्काल राहत देने के लिए एक एंबुलेंस भी तैयार हो रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि इस दिशा में काम चल रहा है। वहीं, अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर व जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) से हीट वेव को लेकर बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. अजय चौहान ने बताया कि 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि दो सप्ताह में यह काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरशन कूलिंग में होगी व्यवस्था
इमरशन कूलिंग की व्यवस्था बनाने के लिए आपातकालीन विभाग में एक बड़ा सा टब बनाया जा रहा है। साथ ही बर्फ बनाने की मशीन भी लाई गई है। इस टब में ठंडा पानी रखा जाएगा। हीट स्ट्रोक के मरीज को इसी टब में डाला जाएगा जिससे उसे तुरंत राहत मिले। ठीक इसी तरह से एंबुलेंस में भी एक एयर बैलून टब होगा। इस टब में बर्फ के साथ ठंडा पानी होगा।

दिल्ली में अलग माह होंगी बड़ी रैलियां
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में अगले माह बड़ी रैलियां आयोजित होंगी। इन रैलियों में भाजपा, कांग्रेस, आप सहित दूसरे बड़े दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस व आप की संयुक्त रैली में सांसद राहुल गांधी, संजय सिंह सहित दूसरे बड़े नेता शामिल होंगे। इन रैलियों में हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग व महिलाएं भी हो सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि अक्सर गर्मी के कारण बुजुर्ग और महिलाएं ही ज्यादा परेशान होती हैं। इनमें बेहोशी, चक्कर आना सहित दूसरी दिक्कत देखने को मिलती हैं।


42 डिग्री पार होगा पारा
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। आशंका है कि इस दौरान दिल्ली का पारा 42 डिग्री पार कर जाएगा। मौजूदा समय में दिल्ली का तापमान 40 के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 41 डिग्री छू जाएगा। वहीं, मई में तापमान बढ़ने की उम्मीद ही बनी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि 17 से 25 मई के आसपास दिल्ली का तापमान 42 डिग्री से 46 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो साल 2023 में 86 दिन ऐसे रहे जिसमें औसत तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा रहा। दो दिन ऐसे गुजरे जिसमें दो डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा। आशंका की जा रही है कि आने वाले सालों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में इस साल पारा और बढ़ सकता है।

भीड़ और गर्मी के कारण आती हैं ये समस्याएं

  • चक्कर आना
  • अचानक थकावट आना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • बेहोश हो जाना
  • ज्यादा देर धूप या गर्मी में रहने से हीट स्ट्रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed