फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections 2019 After election politician learn music and someof gave party to friends

चुनाव के बाद फ्री होकर किसी नेता ने संगीत में आजमाया हाथ तो किसी ने दी दोस्तों को पार्टी

Mon, 13 May 2019 09:40 PM IST
राजेश सैनी अमित शर्मा,  नई दिल्ली
अमित शर्मा,  नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 13 May 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 After election politician learn music and someof gave party to friends
भाजपा-कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होना बाकी है। लेकिन दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। राजधानी में चुनाव संपन्न होने के बाद सभी नेताओं ने राहत की सांस ली है। दिन भर चुनाव प्रचार की कड़ी दिनचर्या से फ्री हुए नेताओं ने लंबे समय के बाद शांति से पहला दिन गुजारा है। चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को पहले दिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संगीत में हाथ आजमाया तो कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने घर की बालकनी में बनी बागवानी के फूलों को पानी दिया। वहीं कुछ नेता अपने दोस्तों के साथ हल्के अंदाज में हंसते-बात करते नजर आए।

विज्ञापन


शीला दीक्षित के एक करीबी ने बताया कि वे जब भी फ्री होती हैं तब घर में बनी बागवानी में फूलों को पानी देती हैं और किताबें पढ़ती हैं। लेकिन बीते दिनों में कड़े शेड्यूल के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रही थीं। लेकिन चुनाव प्रचार से फ्री होते ही उन्होंने बागवानी के फूलों को याद किया और उन्हें पानी देती नजर आईं। उन्होंने सोमवार दोपहर के समय अपने करीबी साथियों के साथ लंच भी किया। 
विज्ञापन


वहीं, भोजपुरी गायक, सिनेमा अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के नाते संगीत पर हाथ नहीं आजमा पा रहे थे। चुनाव की कड़ी परीक्षा से फ्री होकर उन्होंने सोमवार दोपहर अपने कुछ खास मित्रों के साथ अपने निवास पर भोजन किया और उनका हाल-चाल जाना। इसी बीच तिवारी एक गिटार पर हाथ आजमाते हुए दिखाई पड़े। उन्होंने एक गाने की धुन पर कुछ गुनगुना कर खुद को तनाव भरे माहौल से शांतिपूर्ण माहौल में ले जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल नेता गौतम गंभीर ने सोमवार को अपनी कुछ तस्वीरें जारी की हैं। उन्होंने कहा है कि वे कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को संपन्न करने की कोशिश करेंगे। क्योंकि इसके बाद का उनका पूरा समय पूर्वी दिल्ली की जनता की सेवा में बीतना है। वे पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं और अपनी जीत के प्रति आशान्वित हैं।  


पूर्वी दिल्ली की आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी मार्लेना लगभग छः महीनों से अपने प्रचार में बेहद व्यस्त थीं। रविवार को दिल्ली में मतदान होने के बाद वे फ्री हुईं तो सबसे पहले उन्होंने अपने उन्हीं दोस्तों को याद किया जिन्होंने इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में उनका साथ दिया। जानकारी के मुताबिक आतिशी ने अपने दोस्तों को ट्रीट दी और साथ देने के लिए उनका आभार जतााया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed