फरीदाबाद का एक लोकसभा उम्मीदवार गिरफ्तार
फरीदाबाद में चेकिंग के दौरान एक लोकसभा प्रत्याशी को शराब पीते हुए पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस के साथ मारपीट की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी।
पुलिस के अनुसार रविवार को सारन थाने के एडिशनल एसएचओ अशोक कुमार व सिपाही अश्वनी सिंह डबुआ कॉलोनी सब्जी मंडी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान फरीदाबाद का एक लोकसभा प्रत्याशी शराब पीते पकड़ा गया। सिपाही अश्वनी ने उसको वहां से जाने को कहा तो वह उसके साथ हाथा पाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी।
ये है वो लोकसभा प्रत्याशी
फरीदाबाद लोकसभा सीट पर हिंदू महासभा का प्रत्याशी रवींद्र भाटी सोमवार को खुलेआम शराब पी रहा था। इसी दौरान वह पुलिस से उलझ गया।
एडिशनल एसएचओ ने उसको बचाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गया। जानकारी होने पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
डबुआ कॉलोनी चौकी इंचार्ज याकूब खान ने बताया कि रवींद्र पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।