{"_id":"3763c11d127418022dfa21c9bb20c8f4","slug":"lpg-subsidy-on-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता एलपीजी सिलेंडर चाहिए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता एलपीजी सिलेंडर चाहिए तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ता 31 जनवरी तक अपने गैस उपभोक्ता खाते और बैंक बचत खाते को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं कराएंगे तो उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहा कि ऐसे में उपभोक्ताओं को एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1230 रुपये देनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में आधार कार्ड के लिए 92 फीसदी एनरोलमेंट हो चुका है। 82 प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड बांटे जा चुके हैं। अब तक 31 प्रतिशत गैस उपभोक्ताओं ने अपने आधार कार्ड को सब्सिडी के लिए खातों से लिंक कराया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ता के समक्ष कोई ऐसी समस्या आए तो वह खुद उसका समाधान करें।
उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनवाने का स्थायी कैंप कार्यालय लघु सचिवालय सेक्टर-12 में भूतल पर खुला हुआ है। यह अवकाश के दिनों में भी खुला रहता है। लोग आधार कार्ड की स्थिति जानने के लिए टोल फ्री नंबर- 18003001947 पर संपर्क कर सकते हैं।