{"_id":"591b7f64605ed843120916f6fa7a59fa","slug":"lpg-leak-causes-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गई बाजार, घर में जिंदा जले दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गई बाजार, घर में जिंदा जले दो मासूम
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीतमपुरा इलाके में बुधवार शाम एलपीजी रिसाव के बाद घर में लगी आग में झुलसने से दो भाइयों साहिल (12) और अजय (5) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर दोनों भाइयों को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोर्या नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:खिलौने की फैक्ट्री के साथ एक शख्स भी खाक हो गया
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जीटी-ब्लॉक, ए-222, पीतमपुरा निवासी जगदीश कुमार काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी माया देवी छोटी बेटी को लेकर बाजार में कुछ सामान खरीदने गई हुई थी।
बच्चों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इस बीच एलपीजी रिसाव के बाद घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने शाम 7:24 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाकर दोनों मासूमों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।