{"_id":"5d574f1d8ebc3e89c9015aec","slug":"lowest-temperature-on-august-16-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सालों में 16 अगस्त को सबसे कम तापमान, अभी जारी रहेगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सालों में 16 अगस्त को सबसे कम तापमान, अभी जारी रहेगी बरसात
Sat, 17 Aug 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो दिनों से राजधानी में रुक- रुककर हो रही बारिश के मौसम सुहावना हो गया है। इस वजह से 16 अगस्त का तापमान बीते पांच सालों में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादल छाए रहने और तेज सतही हवाओं के चलने के कारण मौसम काफी सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से मुंगेशपुर केंद्र में 31.3 डिग्री, लोदी रोड केंद्र में 31.6 डिग्री व नजफगढ़ केंद्र पर तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बीते पांच सालों का 16 अगस्त का तापमान
2018: 36.0 डिग्री
2017: 37.0 डिग्री
2016: 35.0 डिग्री
2015: 34.0 डिग्री
2014 35.0 डिग्री