फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lowest temperature after 12 years on October 2 Weather News in Hindi

Weather News: दिल्ली में सर्दी की आहट, 12 साल बाद दो अक्तूबर को रहा सबसे कम तापमान, जानें कब से ठंड देगी दस्तक

Mon, 02 Oct 2023 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

सोमवार को दिल्ली का रिज इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुछ इलाकों में 19 डिग्री तापमान ने ठंडक का अहसास कराया।

विज्ञापन
Lowest temperature after 12 years on October 2 Weather News in Hindi
सुहावना मौसम, खुशनुमा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में सर्दी की आहट से मौसम खुशगवार हो गया है। अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह वर्ष 2011 से अब तक दो अक्तूबर का सबसे कम तापमान है। आमतौर पर आठ से 12 अक्तूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहता है। 

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली का रिज इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुछ इलाकों में 19 डिग्री तापमान ने ठंडक का अहसास कराया। हालांकि अभी दिन के समय धूप परेशान कर रही हैं। बावजूद इसके गर्मी की चुभन कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान आयानगर व जाफरपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात के तापमान में कमी आने लगी है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 19 ड़िग्री, आयानगर में 19.4 व जाफरपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नरेला मे 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अभी छह अक्तूबर तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। तीन से छह अक्तूबर तक सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के बीच रहेगा।

इसके बाद दोनों ही तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सात अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक दर्ज होगा। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह के अंत से ठंडक का अहसास बढ़ जाएगा और सर्दी का आगमन होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed