{"_id":"27b5bf1ab94c5fae472787f3deb1382e","slug":"lowest-in-fifteen-years-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह साल में सबसे कम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह साल में सबसे कम बरसे बादल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून की विदाई हो गई है। पंजाब के बाकी हिस्से, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्से व पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में इस मानसून सीजन (जून-सितंबर) में सामान्य से 42 फीसदी कम 371 मिमी बारिश हुई है। यह पिछले 15 साल में सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1999 में 326 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत से मानसून वापस लौटने की संभावना जताई है।
उत्तर-पश्चिम भारत में 27 सितंबर तक बारिश सामान्य से 21 फीसदी कम हुई है। इसमें राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़ दें तो बाकी सब डिवीजन में 27-56 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आगामी सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना छोड़ दें तो अब कहीं बारिश की उम्मीद नहीं दिख रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 1999 में मानसून सीजन के दौरान महज 326 मिमी बारिश हुई थी जो इस साल से कम थी। हालांकि इससे भी कम बारिश 1989 में 285 मिमी की बारिश ही दर्ज की गई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 11-12 सितंबर को अंतिम बारिश हुई थी, लेकिन मानसून की विदाई अब घोषित की गई है। मौसम अभी कुछ ऐसा ही बना रहेगा।
दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास ही पूरे सप्ताह रहेगा।