फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   low speed of railway due to fog

कोहरे की मार से थमी रफ्तार: 120 रेल गाड़ियां हुईं लेट, 13 ट्रेनें रद्द

Mon, 05 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 09:33 AM IST
सार

दृश्यता कम होने से दो राजधानी समेत 13 ट्रेनें हुईं रद्द
120 से ज्यादा रेलगाड़ियां घंटों लेट

विज्ञापन
low speed of railway due to fog
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रविवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने से शुक्रवार को दर्जन भर राजधानी समेत करीब 120 रेल गाड़ियां देरी से चलीं। वहीं, 13 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रेल अधिकारियों का कहना है कि दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है।

विज्ञापन


कोहरा छंटने के बाद ही रेल ट्रैफिक सामान्य हो सकेगा। सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचने वाली ज्यादातर रेलगाड़ियां देरी से नई दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची। इसमें से कई ट्रेनें 20 घंटे तक लेट रहीं। यहां तक कि राजेंद्र नगर व भुवनेश्वर राजधानी समेत 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


जबकि लिच्छवी, वैशाली, फरक्का, मगध, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 15-20 घंटे लेट रहीं। रेल अधिकारियों का कहना है कि दूरदराज से दिल्ली आने वाली करीब 88 ट्रेन देरी से नई दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से चल रही ट्रेनें

low speed of railway due to fog

वहीं, दिल्ली से जाने वाली करीब 38 ट्रेनों देरी से चलीं। अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में रूट की दृश्यता कम हो जाती है। इससे चालकों को सिग्नल देखने में दिक्क्त आती है। ऐसे में समय की जगह सुरक्षित सफर चालकों की प्राथमिकता रहती है। उन्होंने बताया कि कोहरा खत्म होने के बाद ही आवाजाही सामान्य हो सकेगी।

लिच्छवी एक्सप्रेस 21 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 16 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 15 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे, मगध एक्सप्रेस 13 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 13 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी, एक्सप्रेस 12 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 12 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 11 घंटे, भागलपुर गरीब रथ 10 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 9 घंटे

 

रद्द हुई रेल गाड़ियां

दोनों तरफ से नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, दोनों तरफ से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, दोनों तरफ से राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मरूवाडीह एक्सप्रेस, दोनों तरफ से गोमती एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed