{"_id":"fbd4e097f331b7d2ce6524b99976a8b2","slug":"lover-shot-girlfriend-s-mother-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में अड़ंगा डाल रही प्रेमिका की मां को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में अड़ंगा डाल रही प्रेमिका की मां को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 May 2014 05:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में शादी नहीं होने से गुस्साए एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर फायर कर दिया। इस घटना में लड़की की मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
आरोपी युवक को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। सेक्टर-7 चौकी क्षेत्र के इंद्रा नगर की गली नंबर-4 में 20 वर्षीय जुबेर खान अपने मामा असलम के पास रहता है।
जुबेर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के वार्ड नंबर-24 का निवासी है। पिछले कुछ समय से जुबेर मामा के पास ही रहता है।
सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे जुबेर गली नंबर-5 निवासी सलमा (काल्पनिक नाम) के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
जैसे ही सलमा ने दरवाजा खोला जुबेर ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया, इस घटना में सलमा बाल-बाल बच गई। जांच में पुलिस को पता लगा कि जुबेर सलमा की बेटी से प्रेम करता था।
विज्ञापन
दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन सलमा व उसके परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इसी बात से जुबेर परेशान था। बताया गया है कि कुछ दिनों पहले वह बुलंदशहर गया था वहां से ही देसी तमंचा लेकर लौटा था और शुक्रवार को घटना को अंजाम दिया।