फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lover emposes rape charge

रंग लगाने पर लिव-इन पार्टनर ने लगाया रेप का आरोप

Mon, 09 Mar 2015 12:23 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
lover emposes rape charge

गुड़गांव में होली के दिन अधिक रंग लगाने के बाद कहासुनी से गुस्सा होकर एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ लगाए आरोप के बयान पर पुलिस को परेशान कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया लेकिन रविवार को जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लगी तो महिला बयान से ही मुकर गई। उसने यहां तक कह दिया कि दुष्कर्म की शिकायत ही नहीं दी।
विज्ञापन


कशमकश में फंसी पुलिस ने महिला का मजिस्ट्रेट के सामने दोबारा बयान दर्ज कराया तो उन्होंने एफआईआर निरस्त करने के आदेश दे दिए। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनाल निवासी 35 वर्षीय महिला साउथ सिटी फेज दो में रहती है। शनिवार को महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह यहां अपने लिव- इन पार्टनर के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का वादा करने के बाद वे दोनों यहां साथ-साथ रहने लगे थे। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गया। लेकिन अब पार्टनर शादी से इनकार कर रहा है।

मजिस्ट्रेट ने एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया

lover emposes rape charge

अब वह उसे परेशान करने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे अश्लील मैसेज भेज रहा हैं। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

लेकिन पुलिस के लिए उस वक्त परेशानी की स्थिति पैदा हो गई जब वे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसे घर पहुंचे। महिला ने आरोप लगाने के बजाय उसका हाथ पकड़कर कहा कि उसने दुष्कर्म की शिकायत ही नहीं दी।

बाद में उसने अपनी शिकायत पुलिस से वापस लेने की गुजारिश की। जिसके बाद पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने दोबारा पेश किया। महिला ने मजिस्ट्रेट को बयान दिया कि होली के दिन पार्टनर के साथ दूसरे मुद्दों पर उसकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उसने गुस्से में शिकायत दे दी थी। लेकिन उसने रेप का आरोप नहीं लगाया था। वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है।

जिसके बाद कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने के पुलिस को आदेश दिए। सदर थाने के एसआई दीपचंद ने बताया कि महिला ने बयान बदल दिया है। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने एफआईआर रद्द करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed