{"_id":"981bd2565ab3d012eab8d52ed7e1392c","slug":"lover-ate-poisoned-in-his-presence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से हुई लड़ाई तो उसके सामने ही खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से हुई लड़ाई तो उसके सामने ही खा लिया जहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव सेक्टर 14 के राजकीय कालेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने बुधवार को अपने प्रेमी के साथ हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पमाल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
जहां पर उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चाचा के बयान पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
सिलोखरा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पूजा सेक्टर 14 के राजकीय कालेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। झाड़सा गांव के रहने वाले अजय पुत्र मामन से उसकी पुरानी दोस्ती थी। अजय डीएसडी कालेज में बीए का छात्र है। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोनों की मुलाकात सेक्टर 14 कालेज के पास हुई है।
विज्ञापन
दोनों में हुई बातचीत के बाद पूजा ने अपने पास रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देख उसके दोस्त अजय ने उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया। साथ ही उसके परिवार वालों को पूजा के जहर खाने की सूचना भी दी।
विज्ञापन
मेदांता में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उनका आरोप है कि पूजा की मौत अजय के उकसाने से हुई है। पुलिस ने पूजा के चाचा राम पाल यादव के बयान पर अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन बिजेन्द्र हुड्डा के अनुसार अब तक की छानबीन में सामने आया है कि पूजा और अजय की तीन-चार साल से दोस्ती थी। जहर खाने के दौरान अजय उसके पास था। अजय ने ही उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया है। उसने ही पूजा के परिवार वालों को सूचना दी। मामले की छानबीन चल रही है। जांच के दौरान दोषी पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।