प्रेमिका से 19 लाख खर्च कराने के बाद प्रेमी ने किया खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के कॉलेज टाइम के दोस्त ने उसके साथ फ्रेंडशिप, लव, सेक्स और फिर धोखा किया। लड़की ने न्यायिक सलाहकार के सामने पेश होकर आपबीती बताई। इसके बाद थाना सूरजकुंड में केस दर्ज किया गया।
पीडि़ता के मुताबिक ओखला के जाकिर नगर निवासी अमीन कुरैशी ने को वह 1993 से स्कूल के समय से जानती है। स्कूल टाईम से दोस्ती के लिए कहा और वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
जनवरी 2011 मे अमीन ने उसे शादी के झूठे सपने दिखाए। झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। उसने कहा कि शादी के बाद रहने के लिए एक फलैट चाहिए। उसने 38 लाख रुपये में ग्रीन फील्ड में फ्लैट तय किया।
आरोपी ने फ्लैट खरीदने के बहाने पीडि़ता से 19 लाख रुपये लिए। उसके बाद धोखे में रख कर फ्लैट अपने नाम करवा लिया। जबकि वह 19 लाख रुपये देकर बराबर की हिस्सेदार थी। अमीन ने ग्रीन फील्ड के इस फ्लैट में भी उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाए।
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल भेजा
गुड़गांव से सटे पलवल थाना पुलिस क्षेत्र में घर में घुसकर 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित पिता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह बिहार का रहने वाला है।
वह यहां मजदूरी आदि का काम करता है। रविवार की शाम को जब वह और उसकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे, उस समय मूल रूप से बिहार निवासी व उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर उसकी 10 वर्षीय बच्ची को दुष्कर्म करने की नीयत से दबोच लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया।
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी संजीव को सोमवार को थोरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 26 नवंबर की है।