फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lottery for admission to EWS and DG categories in private schools

Delhi NCR News: निजी स्कूलों में ईडब्लयूएस व डीजी वर्ग के दाखिले के लिए निकली लॉटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
- आवंटित स्कूलों में 9 अप्रैल से 20 मई तक लेना होगा दाखिला, 55 हजार से अधिक सीटों के लिए 1,39,524 आवेदन प्राप्त हुए
विज्ञापन


- लॉटरी में चयनित बच्चों के दस्तावेजों की छंटनी 9 से 22 अप्रैल तक होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों के लिए सोमवार को कंप्यूटराइज्ड ड्राॅ निकाला गया। दाखिले के लिए पहले कंप्यूटराइज्ड ड्राॅ में बच्चों को स्कूल का आवंटन कर दिया गया। इस साल 55 हजार से अधिक सीटों के लिए 1,39,524 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी में चयनित बच्चों के दस्तावेजों की छंटनी 9 से 22 अप्रैल तक चलेगी। जबकि आवंटित स्कूल में 9 अप्रैल से 20 मई तक दाखिला लिया जा सकता है।

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कंप्यूटरीकृत ड्राॅ ऑफ लॉट्स का आयोजन किया गया। लॉटरी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया पुराना सचिवालय में शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन


कंप्यूटराइज्ड ड्राॅ के बाद शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस वर्ष तकनीकी सुधारों के तहत एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर और आधार आधारित सत्यापन को लागू किया गया है। इससे डुप्लीकेट और त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर रोक लगी है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष स्कूलों, सीटों व आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष कुल स्कूलों की संख्या 2219 से बढ़कर 2308 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईडब्लयूएस श्रेणी में सीटें 44,045 से बढ़कर 48,092 और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सीटों की संख्या 6,471 से बढ़कर 7,609 हो गई हैं। कुल मिलाकर सीटों की संख्या 50,516 से बढ़कर 55, 701 हो गई है। इस तरह से सीटों की संख्या में 5,185 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष शिक्षा निदेशालय को कुल 1,39, 524 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग (डीजी) श्रेणी के 1,38, 536 और विशेष जरूरत वाले बच्चों की श्रेणी के 988 आवेदन पूर्ण प्राप्त हुए। शिक्षा मंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में कुल 2,40,084 आवेदन आए थे, जिनमें से एक लाख से अधिक डुप्लीकेट और फर्जी थे।


अभिभावकों ने स्वयं निकाला ड्राॅ

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार ड्राॅ प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से आयोजन किया गया और अभिभावकों ने स्वयं ड्रा निकाला। उन्होंने कहा कि ड्राॅ के तुरंत बाद बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं और अगले तीन दिनों में प्रवेश की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दस्तावेजों का सत्यापन मोबाइल के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे अभिभावकों को बार-बार स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed