{"_id":"1276c843222f2a148e8707df5f8df41d","slug":"lord-ganesha-s-favourite-modak-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश जी को प्रिय हैं 'मोदक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश जी को प्रिय हैं 'मोदक'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदक गणेश जी को सबसे प्रिय हैं और जब उत्सव उनके जन्म से संबंधित हो तो मोदक का प्रसाद बनाए बिना उनकी पूजा कुछ अधूरी सी लगती है। इसलिए हम आपके लिए इस हफ्ते लाए हैं मोदक की आसान रेसिपी। जिसमें घी का प्रयोग ना होने की वजह से आप इसे जितना मन चाहे उतना खाएं।
विज्ञापन
सामग्री:
चावल का आटा-----2 कप
गुड़-----------------1.5 कप (छोटे टुकडों में टूटे हुए)
कच्चा नारियल------2 कप (कद्दूकस किया)
किशमिश-----------2-3 टेबल स्पून
काजू---------------4 टेबल स्पून (छोटे-छोटे टुकड़े)
इलाइची पाउडर-----5-6 इलाइची के
खसखस------------1 टेबल स्पून (गरम कढ़ाई में रोस्ट किए हुए)
घी-----------------1 टेबल स्पून
नमक--------------1/2 टीस्पून
मोदक का भरावन बनाने के लिए विधिः
-गुड़ और नारियल को एक कड़ाही में डाल कर गरम करने के लिये रख दें।
-कुछ ही देर में गुड़ पिघलने लगेगा। गुड़ और नारियल के इस मिश्रण को लगातार चला कर खूब अच्छे से भूनें।
-जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें उपर बताए गए मेवे- काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-अब हमारे मोदक के लिए भरावन की सामग्री तैयार है।
मोदक का आटा तैयार तैयार करने की विधिः
-2 कप पानी में 1 टीस्पून घी डाल कर गर्म करें और जैसे ही पानी उबलना शुरू हों इसे गैस से उतार लें।
-अब चावल का आटा व नमक पानी में डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को 5 मिनट के लिये ढक कर रख दें।
-अब इस ढके मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से आटा गूथ लें।
-ध्यान रहे आटा नरम गूथा होना चाहिए। यदि आटा सख्त लगे रहा तो थोड़ा पानी डाल कर और थोड़ा सा घी हाथों में लगाकर आटे को मसल कर नरम करें और साफ कपड़े से ढक कर रख दें।
विज्ञापन
-हाथ में घी लगाकर गुंथे आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर हथेली पर रख लें। दूसरे हाथ के अँगूठे और उंगलियों से उसके किनारों को पतला करते हुए बढ़ा लें और ये प्रक्रिया थोड़ी आराम से करें वर्ना बढ़ाने के दौरान लोइयां टूट जाएंगी।
विज्ञापन
-अब इसमें उंगलियों से छोटा सा गड्ढा करें और उसमें थोड़ी पिट्ठी रख कर अँगूठे और उंगलियों की सहायता से मोड़ डालते हुए ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुए बंद कर दें (हम इसे मोमोज का आकार भी कह सकते हैं)। सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें।
-किसी चौड़े मुंह वाले बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर उबाल लें और उस पर जाली स्टैंड लगा दें।
-अब इस जाली के ऊपर बनाए गए मोदक रख कर ढ़क दें और 10 -12 मिनट तक भाप में पकने दें।
-जब मोदक कुछ चमकदार से यानि कुछ उजले से लगने लगें तो समझ लीजिए कि वे तैयार हो गए हैं।
-अब इन्हें प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम परोस कर खाएं।