{"_id":"66d2e38759aeeddcee0f79f5","slug":"looted-rs-10-lakh-from-businessman-s-employee-by-posing-as-a-policeman-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख लूटे, पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों का पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख लूटे, पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों का पीछा कर पकड़ा
Sat, 31 Aug 2024 03:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
भारत नगर इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक शख्स से 10 लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नगर इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक शख्स से 10 लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुकेश मिश्रा और परवीन सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को प्रेमबाड़ी पुल के पास लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता कूचा घासी राम निवासी मुकेश ने बताया कि वह चांदनी चौक में एक कारोबारी के पास काम करता है। वह मालिक के कहने पर एक शख्स को पैसे देने के लिए रोहिणी आया था। व्यक्ति के नहीं मिलने पर वह ऑटो पर सवार होकर वापस जा रहा था। इसी दौरान प्रेम बाड़ी पुल के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने रोककर खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मी बताकर उन्हें बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक से उतार लिया और बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने राहगीरों की मदद से बदमाशों का पीछा किया और पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन