फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with two students in noida

नोएडा: कॉलेज के पास दो छात्राओं से लूट

Sat, 08 Nov 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Nov 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
loot with two students in noida

नोएडा में दिनदहाड़े सेक्टर-59 स्थित फैशन इंस्टीट्यूट ‘पर्ल एकेडमी’ के पास दो छात्राओं से एक के बाद एक लूट की वारदातों से दहशत फैल गई।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-58 से कुछ ही दूरी पर स्थित घटनास्थाल से ऑटो में दो सहेलियों संग आ रही छात्रा से बाइक सवार लुटेरों ने लैपटॉप छीन लिया। वहीं, दोपहर में उसी स्थान पर एक छात्रा का आईफोन-5 एस बाइकर्स ने झपट्टा मारकर छीन लिया। छात्राओं ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर की निवासी शिवानी अग्रवाल पुत्री राजेश अग्रवाल सेक्टर-59 स्थित पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन में फाउंडेशन कोर्स कर रही है। राजेश अग्रवाल लखनऊ में सीए हैं। छात्रा सेक्टर-61 स्थित एक पीजी में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वह सेक्टर-15 से दो अन्य छात्राओं के साथ आ रही थी। लगभग 11.30 बजे जैसे ही ऑटो सेक्टर-59 स्थित पर्ल एकेडमी के पहले शंकर ढाबे के पास पहुंचा तो बाइक सवार लुटेरों ने उससे चलती गाड़ी से बैग छीन लिया। बैग में लैपटॉप, चार्जर और हार्ड डिस्क सहित कुछ कागजात पड़े थे। घटना के बाद उसने 100 नंबर पर कॉल किया और थाना सेक्टर-58 में जाकर पुलिस को शिकायत दी।


उधर पर्ल एकेडमी में ही पढ़ने वाली ग्रेटर कैलाश की संजना खन्ना शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे एकेडमी से निकलकर शंकर ढाबे के पास अपनी साथी छात्राओं के साथ खड़ी थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया।

वह मोबाइल पर बात कर रही थी कि इस दौरान बगल से निकले दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उसका आईफोन-5 एस मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि अचानक हुए हमले में उसके गाल पर चोट के निशान भी पड़ गए। कुछ घंटे पहले इसी स्थान पर हुई वारदात के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed