फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot with north-east people in delhi

फिर हो गईं नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ 3 वारदातें

Tue, 11 Feb 2014 11:49 AM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
Loot with north-east people in delhi

मणिपुर निवासी वेसोनंग फूंक्होर (21) मॉडल टाउन इलाके में रहता है। वह डीयू के दयाल सिंह कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान (प्रथम) वर्ष का छात्र है। रविवार को कुछ दोस्तों के साथ वह लोधी रोड स्थित चर्च में प्रार्थना करने गया था। यहां से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए निजामद्दीन की तरफ पैदल जा रहा था।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे चार युवकों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि वेसोनंग को चाकू जैसी नुकीली वस्तु मारी गई। बदमाश नेसोनंग को घायल कर पर्स और नकदी लूट ले गए। सूचना मिलने एसआई दिनेश कुमार की टीम ने दो घंटे में लूटपाट करने वाले चार बदमाश लेफ्टी, वसीम, नदीम और शफीक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

निजामुद्दीन में मारपीट कर मणिपुरी छात्र को लूटा

Loot with north-east people in delhi

राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति हो रहे अपराध थम नहीं रहे हैं। रविवार को निजामुद्दीन में नॉर्थ ईस्ट के एक छात्र को निशाना बनाया गया। इस मणिपुर के छात्र से मारपीट कर लूटपाट की गई।

यही नहीं दो और ऐसी वारदातें हुईं, जो राजधानी में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ हो रही नाइंसाफी बयां कर रही हैं। उधर वसंत विहार में 14 वर्षीय मणिपुरी किशोरी से हुए रेप में भी एक नई बात सामने आई है। कल किशोरी से मणिपुर के सीएम ने मुलाकात की।

अंबेडकर नगर में दो मणिपुरी दो चचेरे भाइयों पर हमला

Loot with north-east people in delhi

अंबेडकर नगर इलाके में मणिपुर के दो चचेरे भाइयों के पर जानलेवा हमला हुआ। मणिपुरी निवासी गिनखनखुआन नौलक (24) चचेरे भाई के साथ  वूम्ससुआनमंग नौलक के साथ अंबेडकर नगर के मदनगिरी में रहता है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। मदनगिरी सेंट्रल मार्केट के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की और मौके से चले गए।

थोड़ी बाद बाइक दोनों युवक फिर इनके पास आ गए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल दोनों भाइयों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले गई। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन

मणिपुरी किशोरी से दुष्कर्म मामले में सामने आई नई बात

Loot with north-east people in delhi

वसंत विहार में 14 वर्षीय मणिपुरी किशोरी से दुष्कर्म मामले में नई बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने किशोरी को अपने घर में करीब एक घंटे तक बंद कर रखा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को घर में खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इससे लड़की बहुत ज्यादा डर गई। इसके बाद वह कुछ देर किशोरी से बात करता रहा, फिर रेप किया।

पुलिस के अनुसार, मौके से एक तकिया बरामद किया गया है। जिसमें खून के धब्बे हैं। इसके साथ लड़की के बाल भी मिले हैं। पुलिस तकिए और बालों को सीएफएसएल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी आशीष को दो दिन के रिमांड पर ले रखा है।

पीड़िता से मिलने मणिपुर के सीएम एम्स पहुंचे

Loot with north-east people in delhi

नॉर्थ ईस्ट की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से मिलने मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। इबोबी ने पीड़िता का इलाज कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य का हाल जाना।

उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की। एम्स चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के शर्मा ने बताया कि शाम चार बजे मुख्यमंत्री एम्स पहुंचे थे और करीब 10-15 मिनट वहां रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि पीड़िता की हालात स्थिर है और अगले दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed