14 घंटे, 4 वारदात, लाखों की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुंआ (गाजियाबाद) निवासी ट्रांसपोर्टर सतेंद्र सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ से लौट रहे थे। एलजी चौक के पास सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने उनकी होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद विवाद हो गया।
बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर पिस्टल तान दी और उन्हें बंधक बनाकर कार में डाल लिया। एक बदमाश सेंट्रो कार लेकर चला गया। बाकी तीन बदमाशों ट्रांसपोर्टर की कार लेकर एनसीआर के चक्कर लगाते रहे।
गाजियाबाद के पास उन्होंने दो बाइक सवारों को लूटा और रात करीब डेढ़ बजे ट्रांसपोर्टर को डासना जेल के पास फेंक कर फरार हो गए। उससे पहले मोबाइल की बैटरी निकाल कर फेंक दी।
किसी तरह उसने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने कई जगह लूट की वारदात की। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
खास बात ये की पूरी रात करीब पांच घंटे बदमाश पूरे एनसीआर में चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं भी पुलिस ने इन्हें चेकिंग के लिए नहीं रोका।
घटना दो, तीन और चार
वोडाफोन डिस्ट्रीब्यूटर सरजीत और सुशील भाटी का ऑफिस विधि विहार में है। उनका कर्मचारी रमेश वसूली के 40 हजार रुपये और 20 हजार रुपये के कूपन बैग में लेकर विधि विहार आ रहा था। नटों की मड़ैया गोलचक्कर के पास बाइक सवार बदमाश उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद बदमाश रुपयों और कूपन से भरा बैग लूटकर ले गए। पीड़ित की ओर से कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।
घटना तीन
दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर बुलंदखेडा गांव के पास बाइक सवार चार बदमाशों बदमाशों ने कार सवार एक व्यापारी से एक लाख नगद और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने बिलासपुर चौकी में तहरीर दी। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय व्यापारी को ही हड़काकर भगा दिया। हापुड़ निवासी हरकिशन सिंह कपड़ा कारोबारी हैं।
शुक्रवार देर शाम वह दनकौर कस्बे में कुश्ती देखने के लिए आए थे। उनका आरोप है कि वह ऑल्टो कार से सिकंद्राबाद की ओर जा रहे थे, तभी बुलंदखेडा गांव के पास युवक ने लिफ्ट मांगी। जैसे ही उन्होंने कार रोकी तो तीन और बदमाश पिस्टल लेकर आ गए। बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर व्यापारी को पीटा भी।
घटना चार
जेवर-दयानतपुर मार्ग पर स्थित एक शटरिंग गोदाम में शुक्रवार रात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश करीब ढाई लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। पीड़ित मुकेश कुमार गोयल ने बताया कि शुक्रवार रात बदमाश दीवार फांदकर गोदाम में आ गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गार्ड के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद बदमाश करीब ढाई लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने चोरी में दर्ज कर लिया।