फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot in a family in faridabad

छह माह की बच्ची पर ताना तमंचा और करते रहे मनमानी

Wed, 09 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Loot in a family in faridabad

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी के एक घर में 27 सितंबर की रात घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। छह माह की बच्ची पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दे लाखों रुपये संपत्ति लूट ले गए।

विज्ञापन


जाते समय बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर बच्ची और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से घबराए परिवार ने पुलिस में शिकायत तो नहीं की लेकिन रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


धीरे धीरे बात पुलिस तक पहुंची, मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सुब्रत मिश्रा दिल्ली स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुब्रत के मुताबिक 27 अगस्त को उनके ससुर गुड़गांव से आए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग बातचीत करने के बाद सो गए। करीब तीन बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जगाया।

इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उनकी छह माह की बच्ची को उठा लिया और उस पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर बच्ची की जान लेने की धमकी दी।

इसके बाद एक अन्य बदमाश ने हथियार दिखाकर सभी सदस्यों को एक कोने में दीवार की ओर मुंह करके बैठा दिया। बात करने या इधर उधर देखने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने सुब्रत से घर की अलमारियों की चाभियां लीं और फिर वापस बैठा दिया। सबको कमरे में बंद करने के बाद बदमाशों ने घर का सारा सामान खंगाला। बदमाश हीरे और रत्न जड़ित सोने चांदी के जेवरों के अलावा पांच हजार रुपये और टेबलेट पीसी उठा ले गए।

बच्ची बदमाशों के कब्जे में होने की वजह से परिवार वाले कुछ नहीं कर सके। जाते जाते बदमाशों ने सुब्रत मिश्रा से उनके ऑफिस का एड्रेस लिया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो ऑफिस में घुस कर या रास्ते में गोली मार देंगे।


सुब्रत के मुताबिक बदमाश खिड़की की ग्रिल काट कर घर के अंदर घुसे थे। सैनिक कॉलोनी इंचार्ज ने बताया कि पड़ोसियों ने शिकायत की थी इसके बाद सुब्रत से मिलकर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed