फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot at a doctor's residence in faridabad

डॉक्टर के घर लूट, विरोध करने पर दंपति को पीटा

Wed, 21 Jan 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
Loot at a doctor's residence in faridabad

सेक्टर-29 में मंगलवार रात एक डॉक्टर के घर बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर डॉक्टर दंपति को मारापीटा। सेक्टर के मकान नंबर 637 में फिजिशियन डॉ. एके कुंडू का घर है। रात करीब 10:30 बजे जब वह घर में घुसने लगे तो घात लगाकर बैठे चार बदमाश भी अंदर चले गए।

विज्ञापन


डॉक्टर के मुताबिक बदमाशों के पास रिवॉल्वर और चाकू था। इसके बल पर उन्होंने करीब 50 मिनट तक लूटपाट की। उन्हाेंने घर में रखे लॉकर को तोड़ा और कीमती सामान जमा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब डॉॅ. कुंडू और उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा ने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की। डॉक्टर को हल्की चोट भी आई है।

रिवॉल्वर और चाकू  से लैस बदमाशों का विरोध करने पर डॉक्टर के बाएं हाथ पर चाकू मारा। लूट के दौरान घर पर डॉक्टर की चाची और नौकरानी भी थी।

इस दौरान कुंडू की चाची ने बदमाशों के डर से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। नौकरानी को बदमाशों ने कुछ नहीं कहा। नौकरानी को कुछ दिन पहले ही रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सामान लूटने के साथ ही डॉ. कुंडू से हाथ में पहनी हुई हीरे की अंगूठी और अरुणा से माला और बाली उतरवा ली। कुंडू ने बताया कि बदमाश सिर्फ कैश और ज्वैलरी लेकर गए हैं।

लेपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान छोड़ गए। पड़ोसियों के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग खंगालने मेें पुलिस जुट गई है। बदमाशों के जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पीड़ित से पूछताछ के बाद लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रात में मौके पर क्र ाइम ब्रंाच की टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।

बुधवार सुबह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने बदमाशों के फिंगरप्रिंट भी इकट्ठे किए। एसीपी-सेंट्रल ममता खरब ने भी डॉक्टर से पूछताछ कर बदमाशों के स्कैच बनवाने में मदद लिए कहा।

एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि मंगलवार रात कुंडु ने बताया कि घर से 60 हजार रुपये कैश, डॉलर और लाखों रुपये की ज्वैलरी बदमाश ले गए।

पुलिस आयुक्त से मिले डॉक्टर
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट डॉक्टर और उनका परिवार इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) प्रतिनिधियों के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस आयुक्त सुभाष यादव से मिले।


इस मौके पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गोयल, फरीदाबाद के अध्यक्ष डॉ. बीके शर्मा एवं सीनियर वाइस प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने जल्द ही आरोपियों को पकड़वाने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed