{"_id":"5ca2a734bdec2214492a95d7","slug":"loot-and-molestation-of-a-young-woman-after-making-hostage-in-auto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बंधक बनाकर युवती से लूटपाट और छेड़छाड़, दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बंधक बनाकर युवती से लूटपाट और छेड़छाड़, दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती है पीड़िता
Tue, 02 Apr 2019 07:21 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में सोमवार देर रात दिल्ली की एक कंपनी से काम करके लौट रही युवती को ऑटो में बंधक बनाकर लूटपाट और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी।
बदमाश के चंगुल से छूटकर युवती ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विजयनगर थाना क्षेत्र की प्रताप विहार कालोनी निवासी एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती है। वह सोमवार रात को नौकरी करके लौट रही थी। सेक्टर-62 से उसने ऑटो लिया।
विज्ञापन
ऑटो में एक दो लोग बैठे हुए थे। धीरे-धीरे चालक समेत छह लोग हो गए। उन्होंने विजयनगर थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर युवती का मुंह दबा लिया। उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया। युवती ने विरोध किया तो उसकी कनपटी पर तमंचा और चाकू सटा दिया।

छेड़छाड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों से लड़की युवती ऑटो से कूद गई। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर 100 नंबर पर कॉल किया। युवती के कॉल के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों केनाम राजू उर्फ बहादुर निवासी लट्ठमार कॉलोनी विजयनगर, संदीप, राजकुमार निवासी बागू, करण निवासी खोड़ा, पवन निवासी बिसनौली बादलपुर है। इनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों से दो तमंचे, तीन चाकू, लूटा गया मोबाइल और पर्स बरामद किया है।
निशाने पर नौकरीपेशा महिलाएं
ऑटो गैंग ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि महिला पेशेवर बदमाशों के निशाने पर हैं। वह दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव आने-जाने वाले महिला कर्मचारियों को टारगेट कर रहे हैं। पिछले दिनों वैशाली से ऑटो में बैठी एक महिला डेंटिस्ट को ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा था। मारपीट और छेड़छाड़ भी की थी। हालांकि पुलिस ने बाद में इस वारदात का खुलासा कर दिया था। गैंग देर रात ऑफिस से आने वाले महिला पेशेवर को टारगेट कर रहे हैं।

बेखौफ थे बदमाश
डेंटिस्ट के साथ वारदात होने के बाद पुलिस ने ऑटो गैंग को लेकर सक्रियता बढ़ाई थी। इससे बावजूद ऑटो सवार युवकों ने फिर से वारदात को अंजाम दिया। दरअसल रात में घर जाने के लिए ऑटो और कैब ही सहारा हैं। अंधेरे और वाहन की मजबूरी को फायदा उठाकर बदमाश इस तरह की वारदात कर रहे हैं।
युवती ने दिखाई हिम्मत
वारदात के दौरान युवती ने बदमाशों का विरोध किया। इस वजह से ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। लूटने के बाद बदमाश ने जब युवती को फेंक दिया तो उसका हौसला टूटा नहीं। राहगीर के फोन से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। हिम्मत दिखाने की वजह से ही बदमाश पकड़े जा सके।
ऐसे बरतें एहतियात
रात में ऑटो शेयर करने की कोशिश करें
हो सके तो किसी बुजुर्ग के साथ शेयरिंग करें
ऑटो में अगर कई युवक हो तो उससे न जाएं
ऑटो का नंबर और लोकेशन अपने परिजनों को बताए
स्थायी ठिकानों से ही ऑटो या कैब लें