15 साल पुराने वाहनों के लिए जगह की तलाश, जमीन मिलने पर होंगे जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन विभाग 15 साल पुराने डीजल वाहनों के लिए जगह की तलाश कर रहा है। जमीन मिल जाने पर वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
दरअसल, एनजीटी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दस साल पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी लगा दी है।
15 साल पुराने वाहनों को तत्काल प्रभाव से डी रजिस्टर करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार की चिंता थी कि वह कार्रवाई तो शुरू कर देगी पर इतनी बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त करने के बाद उसे कहां रखेगी।
जमीन मिलने पर जब्त करने के लिए चलेगा अभियान
जब्त वाहनों की पार्किंग समस्या को लेकर अगस्त में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने भी परिवहन विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस, एमसीडी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
पार्किंग के लिए जगह तलाशने को कहा था। अब दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में खाली पड़ी सरकारी जमीन को चिह्नित किया है।
इस पर आखिरी मंजूरी देने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी अगले सप्ताह वहां जाएंगे।