{"_id":"f27774808a970df1a5b6f00d74c823f4","slug":"loni-summoned-the-young-man-shot-in-the-middle-of-the-night-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में आधी रात को घर से बुलाकर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में आधी रात को घर से बुलाकर युवक को गोली मारी
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 19 Jun 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र की विकासनगर कालोनी में बुधवार रात एक युवक को घर से बुलाकर दो गोलियां मारी गईं, जो कूल्हे में लगी है। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पंकज दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। दो-तीन दिन ट्रेन में कुछ युवकों से सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि उन्हीं युवकों ने उस पर कातिलाना हमला किया है।
विज्ञापन
पुलिस युवकों को ट्रेस करने का दावा कर रही है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो-तीन युवक विकासनगर कालोनी आए।
विज्ञापन
उन्होंने पंकज को बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया और उस पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली लगने से पंकज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर भाग गए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया।