फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Long traffic jam in front of Ved Van Park Noida Sector 78 vehicles stuck for three hours

Noida Traffic Jam: वेद वन पार्क के सामने पार्किंग से लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, बारिश ने भी डाला खलल

Sun, 16 Jul 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jul 2023 11:17 PM IST
सार

सेक्टर-78 के अंदरूनी हिस्सों में भव्य वेद वन पार्क का निर्माण कराया है। इसमें तमाम तरह के वेदों की जानकारी व ऋषि मुनियों की प्रतिकृति लगाई गई हैं। अवकाश के दिन इस पार्क में आने वाले लोगों की तादाद काफी रहती है।

विज्ञापन
Long traffic jam in front of Ved Van Park Noida Sector 78 vehicles stuck for three hours
नोएडा सेक्टर-78 में लगा लंबा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क के सामने सड़क पर पार्किंग की वजह से रविवार देर शाम लंबा जाम लग गया। लोगों को करीब तीन घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। इस बीच बारिश ने भी काफी खलल डाला। 

विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-78 के अंदरूनी हिस्सों में भव्य वेद वन पार्क का निर्माण कराया है। इसमें तमाम तरह के वेदों की जानकारी व ऋषि मुनियों की प्रतिकृति लगाई गई हैं। अवकाश के दिन इस पार्क में आने वाले लोगों की तादाद काफी रहती है। रविवार को पार्क में आए लोगों ने अपने वाहनों को पार्क के बाहर सड़क किनारे ही पार्क कर दिए। जिससे देर शाम यहां लंबा जाम लग गया। इससे आसपास की कॉलोनियों के लोग यहां फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इसकी शिकायत नोएडा ट्रैफिक के हेल्पलाइन नंबर व सोशल मीडिया  पर की। इसके बाद हरकत में आई नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक टीआई, तीन टीएसआई समेत क्रेन व मार्शल को मौके पर भेज कर जाम को हटाया। टीआई संजय कुमार पाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे तक जाम को पूरी तरह से खुलवा दिया गया। अवैध पार्किंग से यह समस्या बनी। इसके अलावा रविवार दोपहर करीब दो बजे फिल्म सिटी फ्लाईओवर से अट्टा अंडरपास तक भी जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed