फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Long queues of vehicles at CNG pumps in Delhi fuel demand up 25 percentage in three days

LPG के बाद अब CNG के लिए मारामारी: पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें, तीन दिन में 25 फीसदी बढ़ी ईंधन की मांग

Thu, 12 Mar 2026 09:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 09:36 PM IST
सार

राजधानी के कई इलाकों में सुबह से ही सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आरके पुरम, मुनिरका, वसंत गांव, हौज खास, दिल्ली कैंट, भीकाजी कामा और मयूर विहार समेत कई इलाकों में वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Long queues of vehicles at CNG pumps in Delhi fuel demand up 25 percentage in three days
सीएनजी पंपों पर लगी गाड़ियों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एलपीजी के बाद अब पेट्रोल और सीएनजी की कमी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। इसका सीधा असर अब पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशनों पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के राजधानी के कई इलाकों में पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। खासतौर पर सीएनजी स्टेशनों पर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

विज्ञापन

सीएनजी पंपों पर लग रही लंबी लाइनें
राजधानी के कई इलाकों में सुबह से ही सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आरके पुरम, मुनिरका, वसंत गांव, हौज खास, दिल्ली कैंट, भीकाजी कामा और मयूर विहार समेत कई इलाकों में वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर ऑटो और टैक्सी चालकों की लाइनें सड़क तक पहुंचती नजर आईं। आम लोगों के अनुसार, ऑफिस, स्कूल, और घरेलू कामकाज के लिए वाहनों की जरूरत पड़ती है। जब पेट्रोल ही नहीं होगा तो वाहन कैसे चलेंगे। बाइक चालक परवेज ने बताया कि सिलिंडर को लेकर देश में मारामारी चल रही है। जब एलपीजी गैस नहीं है, तो सीएनजी कहां से आएगी। वहीं, कार चालक विकेश ने बताया कि पालम में दो-तीन पंपों पर सीएनजी नहीं मिल रही है। जिस तरह एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित है, वैसे पेट्रोल और सीएनजी की भी हालात होगी, इसलिए हम आगे के लिए तैयार रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में ईंधन की मांग 25 फीसदी बढ़ी
आरके पुरम पंप संचालक रमेश ने बताया कि बीते कुछ दिनों में सीएनजी की मांग अचानक बढ़ गई है। कई पंपों पर पूरे दिन जितनी सीएनजी की बिक्री होती थी, वह अब कुछ ही घंटों में हो जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में ईंधन की मांग में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आम दिनों में जितने वाहन ईंधन भरवाने के लिए आते हैं, उससे कहीं ज्यादा गाड़ियां इन दिनों पंपों पर पहुंच रही हैं। लोगों के बीच यह आशंका है कि अगर आपूर्ति प्रभावित हुई तो आगे परेशानी हो सकती है। इसी वजह से कई वाहन चालक टंकी पूरी भरवाकर रखना चाह रहे हैं। वसंत गांव स्थित सीएनजी पंप के संचालक राजवीर ने बताया कि सामान्य दिनों में जितनी सीएनजी पूरे दिन में बिकती है, उतनी इन दिनों कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही ऑटो, टैक्सी और निजी कारों की लंबी लाइन लग जाती है। राजवीर ने बताया कि अगर इसी तरह मांग बढ़ती रही तो पंपों पर दबाव और बढ़ सकता है। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं।

विज्ञापन

ऑटो और टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
सीएनजी की कमी को लेकर सबसे ज्यादा चिंता ऑटो और टैक्सी चालकों में देखने को मिल रही है। ऑटो चालकों के मुताबिक, उनका पूरा काम सीएनजी पर ही निर्भर है और अगर आपूर्ति प्रभावित हुई तो उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। ऑटो चालक रोबिन ने बताया कि वह हर बार टंकी पूरी भरवा रहे हैं ताकि कुछ दिनों तक काम चल सके। उन्होंने बताया कि अगर अचानक सीएनजी की कमी हो गई तो उन्हें काफी परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि कई ऑटो चालक एक बार में ज्यादा सीएनजी भरवाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बाद में लाइन में ज्यादा समय न लगाना पड़े। वहीं, टैक्सी चालकों का भी कहना है कि वह अतिरिक्त ईंधन लेकर रखना चाहते हैं ताकि उनका काम बंद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed