फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lone travelers had shed swindle, cash recovered

लोन दिलाने के बहाने करता था ठगी, नकदी बरामद

Mon, 19 Oct 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Oct 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Lone travelers had shed swindle, cash recovered

बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दोंनो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपया बरामद किया।

विज्ञापन


धोखाधड़ी की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उनको अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

कमिश्नरी की एटीएम फ्रॉड सेल ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा था। पुलिस ने उनकी पहचान जतिन निवासी दिलशाद गार्डन व राज पांडे उर्फ अमि पांडे के रूप में की थी।

इन दोनों आरोपियों ने अपना कार्यालय नोएडा के सेक्टर आठ में खोल रखा था। पहले यह कोटक महेंद्रा बैंक का कर्मचारी बन कर ई-मेल करते थे।

लोन चाहने वाले व्यक्ति का कागजात नोएडा मंगाते थे। जिसके बाद वह प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा लेकर फरार हो जाते थे।

आरोपियों ने सेक्टर-7 में रहने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को 50 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन कr न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed