फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loksbha election 1952

जानिए, पहले चुनाव में दिल्ली में क्या हुआ था?

Sat, 15 Mar 2014 03:08 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
Loksbha election 1952

आजादी के बाद पहली बार वर्ष 1952 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी में नेताओं ने राजनीति में कोई विशेष रुचि नहीं ली थी। पहले लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर चार सांसदों के लिए महज 19 उम्मीदवारों ने शिरकत की थी। इनमें आठ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे।

विज्ञापन


हालांकि उस चुनाव में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया था। पहले चुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए घर से बाहर निकले थे।

पहले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में लोकसभा की तीन सीटें थीं। नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली और दिल्ली शहर। लेकिन बाहरी दिल्ली सीट से दो सांसद चुनने का प्रावधान था। इस सीट पर एक सामान्य सांसद के साथ-साथ एक सांसद अनुसूचित जाति वर्ग का चुना गया था। अन्य दो सीटों पर एक-एक सांसद ही चुनने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

1952 के आम चुनाव नेताओं ने दिखाई खास रुचि

Loksbha election 1952

नई दिल्ली सीट से छह उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, जिनमें चार निर्दलीय थे। इस सीट से किसान मजदूर प्रजात पार्टी की सुचेता कृपलानी सांसद बनी थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मन मोहन सहगल को 7671 मतों से हराया। सुचेता को 47735 और सहगल को 40064 वोट मिले थे। अन्य चारों निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

दिल्ली शहर से केवल तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। यहां पर कांग्रेस के राधा रमन ने भारतीय जनसंघ के रंग बिहारी लाल को 23 हजार से अधिक मतों से हराया था। राधा रमन को 59 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले, जबकि लाल को करीब 36 प्रतिशत ही मत मिले। तीसरे उम्मीदवार हरी हर सरूप शर्मा को मात्र चार हजार वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

बाहरी दिल्ली से कांग्रेस को दोहरी सफलता मिली। सामान्य वर्ग में सीके नायर जीते, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग में नवल प्रभाकर ने बाजी मारी। नायर को एक लाख 18 हजार और प्रभाकर को एक लाख पांच हजार से अधिक वोट मिले। इस सीट पर लड़े अन्य आठ उम्मीदवार उनसे काफी दूर रहे। छह उम्मीदवारों की तो जमानत जब्त हो गई थी।

पहले आम चुनाव से जुड़े दिलचस्प बातें

Loksbha election 1952

6,55,900 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दो उम्मीदवारों ने एक लाख मत हासिल करने का आंकड़ा पार किया। तीन सीटों पर चार सांसद बनने के लिए केवल 19 उम्मीदवारों ने शिरकत की।

चुनाव में 11 उम्मीदवारों जमानत जब्त हुई। सात उम्मीदवार 10 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। एक ही महिला उम्मीदवार मैदान में उतरीं और वह जीतीं भी। बाहरी दिल्ली के मतदाताओं को दो सांसद चुनने का मौका मिला।

बाहरी दिल्ली से कांग्रेस को दोहरी सफलता मिली थी। इन सीटों पर लड़े अन्य आठ उम्मीदवार उनसे काफी दूर रहे। छह उम्मीदवारों की तो जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed