फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loksabha elections ticket war in aap and congress

AAP और कांग्रेस में टिकट वार तेज, बरसी लाठियां

Sat, 15 Mar 2014 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Mar 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
loksabha elections ticket war in aap and congress

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी पार्टियों में मतभेद और घमासान का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस में भी टिकट के अन्य दावेदारों ने खुलकर विरोध जताना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यूपी में पहले चरण की चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद अब सारे प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। लेकिन पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी AAP अंदरूनी गुटबाजी से उबर नहीं पा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में AAP से करारी हार झेलने वाली कांग्रेस में भी गौतमबुद्घ नगर सीट पर टिकट के लिए बवाल बढ़ने लगा है। पार्टी का एक खेमा रमेश चंद्र तोमर की उम्मीदवारी से नाखुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP में भी बगावत के सुर तेज

loksabha elections ticket war in aap and congress
AAP में प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के फैसले पर कुछ कार्यकर्ताओं ने रजामंदी जता दी है, लेकिन कई कार्यकर्ता अब भी विरोध में जुटे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई।

बैठक में प्रत्याशी के नाम को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनी रही। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रत्याशी बदलने की भी मांग उठी। इसके साथ ही कुछ नाम भी सुझाए गए हैं।

हालांकि AAP की जिला इकाई ने केपी सिंह को ही पार्टी की तरफ से फाइनल उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रचार में जुटने की अपील की।

किसानों के साथ AAP ने किया धोखा!

loksabha elections ticket war in aap and congress

बीते सालों में गौतमबुद्ध नगर में कई बड़े किसान आंदोलन हुए हैं जिसमें कई बार दिल्ली से आप के नेता किसानों के साथ खड़े हुए। दिल्ली में अन्ना के आंदोलन के दौरान कई बड़े किसान नेता भी वहां पहुंचे जिससे केजरीवाल की टीम भी खुश थी।

लेकिन आरोप है कि चुनाव के समय जब उन्हीं किसानों ने टिकट मांगा तो उन्हें नजरंदाज कर केपी सिंह को टिकट दे दिया गया। इतना ही नहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पार्टी के लिए जिन लोगों ने काम किया, उनको भी दरकिनार कर दिया गया।

पार्टी से जुड़े किसान नेता इस बात को मानते हैं कि जब उनको तवज्जो नहीं मिली है, तो वह भी साथ नहीं देंगे।

भट्टा पारसौल की आग में जलेगी कांग्रेस?

loksabha elections ticket war in aap and congress

भट्टा पारसौल के प्रधान और आगरा के पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों के साथ सोनिया गांधी के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों नेता और उनके समर्थकों का आरोप था कि पार्टी ने उनकी सीट पर सही उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया।

गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सीट के लिए आवंटित की गई टिकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भट्टा पारसौल के प्रधान और उनके समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया।

प्रधान चंद्रभान सिंह मलिक ने रमेश चंद्र तोमर को टिकट दिए जाने पर विरोध करते हुए उन पर कई आरोप भी लगाए साथ ही तोमर का टिकट रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed