{"_id":"583db46f4f1c1b9345de61dc","slug":"lokesh-elected-in-mr-universe-top-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकेश ने मिस्टर यूनिवर्स के टॉप 5 में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकेश ने मिस्टर यूनिवर्स के टॉप 5 में बनाई जगह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
सार
इटली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन
मिस्टर यूनिवर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में एमएससी कर रहे लोकेश राजपूत ने मिस्टर यूनिवर्स 2016 के तहत टॉप 5 में जगह बनाई है। इटली के पडोवा में आयोजित प्रतियोगिता में लोकेश को मिस्टर मैन फिटनेस और मिस्टर एचपी मैन बॉडी फिटनेस श्रेणियों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
62 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए लोकेश ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। लोकेश ने जून 2016 में स्लोवेनिया में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड फिटनेस मॉडल में दूसरा स्थान हासिल किया था। मिस्टर फिजिक प्रतियोगिता में सिल्वर ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर लोकेश ने कहा कि देश के तिरंगे को विदेशी भूमि पर फहराकर मैं भारतीय होने के पल को जीता हूं। एमआर के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि लोकेश ने टॉप 5 में जगह बनाकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। लोकेश बल्लभगढ़ के लढ़ौली गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद बॉलीवुड का रुख करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन