{"_id":"5c8d54b6bdec224e4c202b1d","slug":"lok-sabha-elections-political-parties-will-target-at-new-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: नए वोटों पर रहेगी राजनीतिक दलों की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: नए वोटों पर रहेगी राजनीतिक दलों की नजर
Sun, 17 Mar 2019 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के दौरान नए वोटरों की विशेष अहमियत होगी। इन नए बने वोटों पर सभी राजनैतिक दलों की नजर रहेगी। पिछले पांच साल में करीब दो लाख नए मत बने हैं। इनमें नए मतदाताओं के अलावा बहुत से मतदाता ऐसे हैं जो पिछले सालों में कामधंधे की तलाश में यहां आकर बस गए और यहीं के होकर रह गए।
विज्ञापन
ऐसे में मतदाताओं को स्थानीय मुद्दों व समस्याओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में जो भी दल इनको साध लेगा, वे उस और चल देंगे। ऐसे में अब देखना है कि नए मतदाताओं को कौन अपनी ओर खींचने में कामयाब होता है।
विज्ञापन
फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभा क्षेत्रों को देखे तो यहां सबसे अधिक 30 से 40 वर्ष के बीच मतदाता 371061 हैं, जबकि सबसे से कम 90 से 99 वर्ष के 3186 मतदाता हैं। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 1,762,015 थी। मगर पांच सालों में करीब दो लाख मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
इनमें 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं के साथ ही दूसरे राज्यों से यहां आए मतदाता भी शामिल हैं। पूर्व महापौर व भाजपा नेत्री रेनू भाटिया ने बताया कि मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। खासकर महिलाओं के लिए चलाई गई सरकार की योजनाओं के बारे में महिला मतदाताओं को बताया जा रहा है।
पिछली सरकारों में महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए। मगर भाजपा सरकार इसको लेकर शुरू से गंभीर रही है। मतदान के दौरान एक-एक वोट कीमती होता है और पार्टी स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
फरीदाबाद की 6 विधानसभा में वोट
पुरुष-760963
महिला वोट-612373
कुल वोट : 1374840, इनमें 1504 वोट सर्विसकर्मियों के शामिल हैं
पलवल की 3 विधानसभा में वोट
पुरुष -318606
महिला वोट -266907
कुल वोट : 585513
इस बार नए बने वोट : 220001
पुरुष : 110162
महिला : 108335
फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र विधानसभा वार वोट 2019
विधानसभा पुरुष महिला कुल वोट
पृथला- 97655 82678 180333
एनआईटी- 134497 104005 238502
बड़खल- 137334 113082 250416
बल्लभगढ़- 123210 94706 217916
फरीदाबाद- 120149 100465 220614
तिगांव- 148118 117437 265555
हथीन- 108693 90977 199670
होडल- 93459 78319 171778
पलवल- 116454 97611 214065
कुल- 1079569 879280 1960353