फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections Kanhaiya Kumar's old clip goes viral

LS Election: दिन भर टॉप ट्रेडिंग में रहे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दोनों उम्मीदवार, कन्हैया की पुरानी क्लिप वायरल

Tue, 16 Apr 2024 04:54 AM IST
विजय पुंडीर दीपक कार्की, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:54 AM IST
सार

एक्स समेत लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर दोनों उम्मीदवारों से संबंधित नई पोस्ट नजर आती रही। एक्स पर फोटो, वीडियो, पोल इत्यादि के साथ शाम होने तक कन्हैया और मनोज के क्रमश: 95 हजार व पचास हजार पोस्ट शेयर किए गए।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Kanhaiya Kumar's old clip goes viral
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनावी दंगल में उतरते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। कन्हैया कुमार के भाषणों की पुरानी क्लिप दिन भर वायरल होती रहीं। इस मामले में उत्तर-पूर्वी सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी भी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन


एक्स समेत लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर दोनों उम्मीदवारों से संबंधित नई पोस्ट नजर आती रही। एक्स पर फोटो, वीडियो, पोल इत्यादि के साथ शाम होने तक कन्हैया और मनोज के क्रमश: 95 हजार व पचास हजार पोस्ट शेयर किए गए। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली का अगला सांसद कौन यूजर को एंगेज करता रहा।
विज्ञापन


दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों व विरोधियों के बीच छिड़ी जंग को देखकर एक अलग ही कहानी नजर आई। सोशल मीडिया पर दिन भर मिनी चुनाव का माहौल रहा। वहां की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि सत्ता संग्राम में कन्हैया और मनोज नहीं, बल्कि आम यूजर उतरे हैं। दोनों के समर्थक जहां अपने-अपने उम्मीदवार की तारीफों के पुल बांधते रहे, तो विरोधी टांग खींचते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर टाॅप ट्रेडिंग में रहे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दोनों उम्मीदवार
कन्हैया के समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सही नेता को चुनावी दंगल में उतारा गया है। वह यह चुनाव जीत के रहेंगे। इस बीच कन्हैया के भाषणों की पुरानी क्लिप का पिटारा भी लोगों ने खोला। यूजर उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते रहे।

कन्हैया को जहां सरकार की नींव हिला देने वाला वक्ता बताया गया, तो दूसरी ओर उन पर तरह-तरह के आरोप लगाकर लपेटे में भी लिया गया। कइयों ने तो उनकी आवाज की शेर की दहाड़ से तुलना कर दी। उनके समर्थकों का मानना रहा कि वह संसद में एक शक्तिशाली आवाज के तौर पर उभरेंगे। और वह अपने दम पर दिल्ली में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की सामर्थ्य रखते हैं।

उधर, मनोज तिवारी के समर्थक कन्हैया के पुराने बयानों को वायरल कर माहौल को मनोज के पक्ष में रखने की कोशिश करते नजर आए। वे कहते रहे कि कन्हैया पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कई आरोप हैं। इस बीच देश के जवानों से संबंधित उनका एक विवादित बयान भी वायरल किया गया। इस मामले में कन्हैया की निंदा की गई। लोगों के बीच यह संदेश फैलाया कि वह जिन कन्हैया को समर्थन दे रहे हैं, उन पर देश विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप रह चुके हैं।


अगला सांसद कौन, होता रहा ट्रेंड
कन्हैया के उम्मीदवार बनने के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र का अगला सांसद कौन लोगों को बांधने लगा। इस मामले में आम यूजर ही नहीं, बल्कि मीडिया हाऊस भी पीछे नहीं रही। पोल बनाकर अपने फॉलोअर्स की राय ली गई। कई पोल में कन्हैया हजारों वोट के साथ आगे रहे। तो सोशल मीडिया के इस मिनी चुनाव में कहीं मनोज की जीत हुई। कन्हैया के मजबूत पक्षों को आगे रखकर उनकी जीत को निश्चित बताया गया। मनोज के समर्थक तंज कसते हुए कहते नजर आए कि जैसे गिरीराज सिंह ने लाखों वोट से हराया था, इस बार वो कन्हैया को भी ऐसे ही हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed