फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha elections 2024 23 nominations including BJP candidate filed on fourth day in Delhi

LS Election 2024: दिल्ली में चौथे दिन भाजपा प्रत्याशी सहित 23 नामांकन हुए दाखिल, जानें सातों सीटों की स्थिति

Thu, 02 May 2024 08:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 May 2024 08:11 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया छह मई तक होगी। गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन भाजपा प्रत्याशी सहित 23 नामांकन दाखिल हुए। चार दिन में कुल 57 प्रत्याशियों ने 72 नामांकन दाखिल किए।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 23 nominations including BJP candidate filed on fourth day in Delhi
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत की नामांकन रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नामांकन के चौथे दिन 15 प्रत्याशियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश सहरावत ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेट नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनके पति राज कुमार सहरावत ने डम्मी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार चौथे दिन बृहस्पतिवार को कुल 23 नामांकन पत्र आए। सबसे ज्यादा उत्तर पश्चिमी दिल्ली में सात नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चार नामांकन दाखिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नई दिल्ली में एक, चांदनी चौक में तीन, पश्चिमी दिल्ली में छह और दक्षिणी दिल्ली में दो नामांकन दाखिल हुए। बता दें कि राजधानी में नामांकन भरने की अंतिम तिथि छह मई है। उस दिन तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। सात मई को नामांकन की जांच की जाएगी और नौ मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।
 

विज्ञापन

यह है नामांकन की स्थिति

लोकसभा क्षेत्र--- कुल नामांकन

1. चांदनी चौक-------13

2. उत्तर पूर्वी---------13

3. पूर्वी दिल्ली--------9

4. नई दिल्ली--------6

5. उत्तर पश्चिम------15

6. पश्चिमी दिल्ली-----13

7. दक्षिणी दिल्ली------3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed