फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 yogi adityanath rally in ghaziabad

चुनावी जनसभा में बोले सीएम योगी- कांग्रेसी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, मोदी जी 'गोली' 

Sun, 31 Mar 2019 02:23 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विवेक शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath rally in ghaziabad
Yogi Adityanath - फोटो : ANI

पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी की बड़ी लोकसभा सीट गाजियाबाद में जनसभा करने पहुंचे हैं। गाजियाबाद में घंटाघर रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को 'गोली' और 'गोला' देती है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ 'जी' लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं, यही अंतर है। 

विज्ञापन

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और रालोद पर भी नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'भाजपा को रोकने के लिये गैर-भाजपाई दल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत के परिणामस्वरूप की गई भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर भी ये दल सवाल खड़े कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर नकारात्मक राजनीति करने वाले दल एवं उनके प्रत्याशियों को सबक सिखाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, 'अखिलेश सरकार में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांवड़ यात्रा को नया रूप देने का काम किया।' ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच योगी ने कहा, 'गाजियाबाद की धरती पर लोग एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां की आवाज प्रदेश की सभी 80 सीटों तक पहुंचनी चाहिए।' 

उन्होंने कहा, 'यह देखना होगा कि 2014 से पहले देश में क्या हालात थे। हर तरफ अराजकता थी और विकास में बाधा डाली जा रही थी। संप्रग के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। दुनिया के दूसरे देशों में भारत का सम्मान समाप्त हो गया था।' उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर व्यवस्था देने का संकल्प लिया था। पांच साल के दौरान देश की जो तस्वीर बदली है वह सभी देश वासियों के सामने है। परिवारवाद और जातिवाद से हटकर पहली बार काम हुआ है।' 


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पहली बार देश में 100 स्मार्ट सिटी देने का काम किया, जिसमें 10 उत्तर प्रदेश से हैं। हालांकि प्रदेश के इन 10 शहरों में गाजियाबाद शामिल नहीं है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed