{"_id":"5cb8d61abdec2214216ce4d0","slug":"lok-sabha-elections-2019-woman-prevented-from-casting-votes-in-aulina","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019ः औलीना में महिला को वोट डालने से रोका, लखनऊ तक गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019ः औलीना में महिला को वोट डालने से रोका, लखनऊ तक गूंज
Fri, 19 Apr 2019 01:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
मतदान की लाइन में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव औलीना में प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या-74 पर एआरओ द्वारा एक महिला को वोट नहीं डालने देने का मामला सामने आया। लखनऊ तक हुई शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव दौड़ पड़े। अधिकारियों की मौजूदगी में महिला को वोट डलवाया गया।
विज्ञापन
औलीना गांव में बाला देवी पत्नी नर सिंह पाल गुरुवार दोपहर दो बजे वोट डालने के लिए बूथ नंबर 74 पर पहुंची। बाला देवी का कहना है कि वहां मौजूद एआरओ तेजवीर सिंह यादव ने यह कहकर वोट डलवाने से मना कर दिया कि पहले मतदाता पर्ची की जांच होगी। 10 मिनट बाद बूथ पर आने के लिए कहा गया। महिला दोबारा से पहुंची तो उसे एक घंटे बाद आने को बोला गया। महिला के ससुर कालीचरण ने इसकी शिकायत बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही से फोन पर की।
विज्ञापन
विधायक ने चुनाव पर्यवेक्षक को पूरे मामले से अवगत कराया। उसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी औलीना गांव में उक्त बूथ पर पहुंचे। उन्होंने फोन करके महिला को बूथ पर बुलवाया। जांच की तो मतदाता पर्ची और अन्य कागजात सही पाए गए। उसके बाद अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में इस महिला का मतदान कराया। पूरे मामले में एआरओ के विरुद्ध रिपोर्ट बनाकर पर्यवेक्षक को भेजी गई है।
विज्ञापन