फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Rahul Gandhi meeting with Sheila Dikshit PC Chacko on Congress-AAP alliance

दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन पर राहुल की मुहर, इस फार्मूले पर सहमति

Thu, 04 Apr 2019 05:28 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Rahul Gandhi meeting with Sheila Dikshit PC Chacko on Congress-AAP alliance
फाइल फोटो
दिल्ली में आखिरकार कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन पर चल रही ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया। सीट बंटवारे और दिल्ली कांग्रेस संगठन में असहमति से दोनों दलों में अब तक गठबंधन नहीं हो पाया था, लेकिन बताया जा  रहा है कि मंगलवार को शीला दीक्षित और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको से बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित व चाको को बुलाया व उनका पक्ष सुना। इस दौरान शीला दीक्षित ने गठबंधन पर अपनी आपत्ति जताई, जबकि चाको ने कहा कि गठबंधन पार्टी के हित में है और ऐसा हुआ तो सातों सीटें जीती जा सकती हैं। 
विज्ञापन


चाको ने यह भी कहा कि गठबंधन में देरी करने से गलत संदेश जा रहा है और यह भी चर्चा हो रही है कि कांग्रेस दिल्ली में भाजपा को जीताने के लिए कोई फैसला नहीं ले रही है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से पूछा कि गठबंधन नहीं किया जाए तो कांग्रेस अपने स्तर पर कितनी सीट जीत सकती है और कितनी पर टक्कर रहेगी। इस सवाल पर शीला ने चुप्पी साध ली और कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया कि अपने स्तर पर कितनी सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4-3 के फॉर्मूले पर सहमति 

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने 4-3 के फॉर्मूले पर अपनी सहमति दी है। इसके तहत कांग्रेस 3 व आप चार सीटों पर लडे़गी। इस संबंध में जल्द घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस को नई दिल्ली, चांदनी चौक सीट मिल सकती है। 

नई दिल्ली से अजय माकन व चांदनी चौक से कपिल सिब्बल दावेदार है। सिब्बल ने हाल ही में कहा था कि गठबंधन की स्थिति में वह चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पश्चिमी व उत्तर पश्चिम सीट में से एक कांग्रेस का दी जा सकती है।

सातों सीटो पर दो-दो प्रत्याशियों की सूची सौंपी  
प्रदेश कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी को लोकसभा की सातों सीटों पर दो-दो प्रत्याशियों की सूची सौंप दी है। बताया जा  रहा है कि दिल्ली कांग्रेस को कहा गया है कि हालांकि गठबंधन तय है लेकिन कोई रोड़ा अटकता है तो वह अकेले चुनाव लड़ने की अपने स्तर पर पूरी तैयारी करके रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed