फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi road show in Ghaziabad

प्रियंका गांधी का गाजियाबाद में रोड शो आज, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत

Fri, 05 Apr 2019 09:10 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: रचना शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi road show in Ghaziabad
फाइल फोटो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगी। वह घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जीटी रोड स्थित रमते राम रोड मोड़ से रोड शो शुरू करेंगी।
विज्ञापन


रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त होगा। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया है। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य दलों ने भी आखिरी पांच दिनों में पूरी ताकत झोकने की तैयारी कर ली है। पांच से नौ अप्रैल तक गाजियाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेताओं की जनसभाएं और रोड शो होंगे।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी गाजियाबाद में वह पहली बार चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेसियों ने पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर यही से प्रियंका गांधी के रोड शो का रूट तय किया था। 

पार्टी की ओर से रूट चार्ट सोशल मीडिया पर जारी भी कर दिया गया था, लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली। देर शाम रोड शो के लिए नया रूट निर्धारित किया गया। 

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी आज तीन बजे पहले घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, इसके बाद रमते राम रोड से रोड शो शुरू होगा। मालीवाड़ा चौक पर रोड शो समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि इससे पूर्व प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने और यहां से घंटाघर, चौपला, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, वाल्मीकि पार्क होते हुए अंबेडकर पार्क तक जाने का रूट तय हुआ था। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि एसपीजी और हाईकमान की ओर से रूट बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed