फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 priyanka gandhi comments on pm modi in road show ghaziabad

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- दुनिया घूमने का वक्त, अपने लोगों से मिलने का नहीं

Sat, 06 Apr 2019 05:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 priyanka gandhi comments on pm modi in road show ghaziabad
प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान महिलाओं से मुलाकात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को देश और दुनिया घूमने का बहुत शौक है। जापान-अमेरिका में जाकर गले मिले। पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाई, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों से मिलने के लिए वह पांच मिनट का वक्त नहीं निकाल पाए। 15 दिन पहले वाराणसी गई थी। उनके प्रचार को देखकर मुझे भी लगा कि सच में कुछ काम हुआ होगा, लेकिन वहां के लोगों से मैंने पूछा कि क्या वो आपसे मिलने कभी आए। आपकी बातों को उन्होंने सुना। वहां की महिलाओं ने मुझे बताया कि दीदी वो आते तो हैं, लेकिन सिर्फ भाषण देकर चले जाते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो करने पहुंची प्रियंका ने कहा कि आज जीएसटी ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। बीते दिनों भदहोई गई थी। वहां के 60 फीसदी उद्योगों पर ताला लग गया है। वजह धागे से लेकर कलर तक पर सरकार ने जीएसटी लगा दिया है। करीब 10 मिनट के संबोधन में प्रियंका ने कहा कि वो राष्ट्रवाद की बात करते हैं, लेकिन शहीदों का सम्मान नहीं करते। शहीद चाहे किसी हिंदू-मुसलमान हों या विपक्षी दल के पिता क्यों न हो। उन्हें सिर्फ नेहरू-इंदिरा परिवार से सनक है।
विज्ञापन


वो अकसर सवाल करते हैं कि नेहरू और इंदिरा ने क्या किया, लेकिन खुद उनके पांच साल में सरकारी की उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है। देश भर के किसान नंगे पांव मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उनके लिए दरवाजे नहीं खोले गए। उन्हें दिल्ली जाने से रोका दिया गया। वो चाहते हैं कि कोई अपने अधिकारों की बात न करें और सारी सत्ता सिर्फ उन्हीं के हाथों में रहे। इससे बड़ी दुर्लभ राजनीति नहीं देखी, लेकिन वो लोग भूल गए हैं कि सत्ता देने वाले आप लोग हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि एक तरफ किसानों, मजदूरों, नौजवान, महिलाओं की आवाज दबाकर राजनीति में नकरात्मकता घोली जा रही है तो दूसरी ओर हमारी राजनीति है जो हर गरीब को 72 हजार रुपये सालाना, किसानों की कर्ज माफी और नौजवान को रोजगार देने का वादा कर रही है। विरोधी पूछ रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा। अब हम उनसे पूछना चाहते हैं कि 3.17 हजार करोड़ रुपया उद्योगपतियों का माफ करने के लिए पैसा कहां से आया था। इसलिए आप सभी लोग कांग्रेस के घोषणा पत्र को पढ़े और देखे कि उनके लिए उसमें क्या है, उसके बाद ही वोट करें। झूठ की राजनीति में न फंसे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी भर याद रहेगा प्रियंका गांधी का यूं मिलना

रोड शो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अंदाज लोगों के दिल को छू गया। प्रियंका गांधी दो बार एनएसजी सुरक्षा घेरा तोड़कर महिलाओं और युवतियों से मिलीं। महिलाओं को गले लगाकर उन्होंने कहा, डॉली शर्मा अच्छी लड़की है, उन्हें ही वोट देना। महिला शीला ने प्रियंका गांधी की सादगी और उनके स्पर्श को कभी नहीं भूलने वाला पल बताया। दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने युवती शिवानी से उनके क्षेत्र की सफाई की समस्या का हाल जानकर, जल्द उस पर एक्शन लेने की बात बोलकर सबका दिल जीत लिया। वहीं, फिर उन्होंने एक छोटे बच्चे को अपनी गोद उठा लिया। कुछ देर देर वह बच्चे को दुलारती रहीं।

प्रियंका गांधी के जीटी रोड पर रमतेराम रोड से शुरू हुए रोड शो में लोगों की भारी भीड़ होने के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। स्थानीय पुलिस के अलावा मुख्य रूप से प्रियंका गांधी की गाड़ी को एनएसजी ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था। एनएसजी की मनाही के बावजूद प्रियंका गांधी ने युवाओं के सम्मान को सर आंखों पर रखा।

वहीं डासना गेट के बाद जटवाड़ा रोड पर कल्लू पुरा पहुंचते ही प्रियंका गांधी अचानक अपनी कार से उतरकर पास में स्वागत को खड़ी महिलाओं से मिलने चली गई। प्रियंका गांधी के गाड़ी से उतरने से एकाएक अफरातफरी मच गई। इसी बीच प्रियंका गांधी ने महिलाओं से गले लगकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को वोट देने की अपील की। फिर करीब 20 मीटर गाड़ी के आगे बढ़ते ही सिंडिकेट बैंक के बराबर एक घर के बाहर खड़ी महिलाओं व युवतियों से फिर से मिलने गाड़ी से उतरकर चल पड़ी। वहां पहले उन्होंने युवती शिवानी व महिला निकिता से सफाई संबंधी समस्या को जाना, फिर उस पर एक्शन लेने की बात कही। साथ ही एक छोटे पार्थ शर्मा को उनके पिता अंकुश शर्मा से अपनी गोद में ले लिया।

गर्मजोशी से मिली महिलाओं से, दिल को छुआ

प्रियंका गांधी शाम 5:45 बजे सुरक्षा घेरा तोड़कर महिलाओं से मिलने गाड़ी से उतर गई। कल्लूपुरा में उन्होंने महिलाओं से डॉली शर्मा एक अच्छी लड़की है, उन्हें ही वोट देने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिली महिला शीला ने कहा कि प्रियंका की सादगी व उनके मिलने का अंदाज उनके साथ बाकी महिलाओं को जिंदगीभर याद रहेगा।

सफाई का हाल प्रियंका गांधी को बताया
कल्लूपुरा में महिलाओं से मिलने के सात मिनट बाद 5:52 बजे पर फिर से प्रियंका गांधी सुरक्षा घेरा तोड़कर पास खड़ी युवतियों व महिलाओं से मिलने चली गईं। वहां उन्होंने समस्या के बारे में पूछा। प्रियंका गांधी से मिलकर युवती शिवानी बेहद खुश दिखाई दीं। रोड और गली में गंदगी की समस्या को उन्होंने प्रियंका गांधी से बयान किया। प्रियंका गांधी के उनकी समस्या पूछने पर शिवानी ने कहा कि आज रोड व गली में सफाई केवल शो के लिए हुई है। रोड शो के चलते केवल आज के लिए सफाई की है। आम दिनों में यहां गंदगी रही है। उस पर प्रियंका गांधी ने एक्शन लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed